बिलासपुर। दोपहर ढाई बजे के आसपास गोंड़पारा में लूटेरों ने ज्वेलर्स के संचालक पर गोली चला दी है। भागते वक्त मोहल्ले के लोगों ने एक आरोपी को पकड़ लिया है। जबकि दो आरोपी फरार हो गए है। घायल ज्वेलर्स संचालक को अपोलो में भर्ती कराया गया।

मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की दोपहर तीन युवक गोंड़पारा के लकड़ीटाल स्थित दीपक ज्वेलर्स पहुंचे। दुकान में घुसते ही युवकों में से एक ने दुकान के संचालक पर दीपक सोनी पर ताबड़तोड़ गोली चलाने शुरू कर दिया। इससे दुकान में अफरातफरी मच गई। इस बीच दीपक सोनी के कमर में गोली लगी। इसके बाद तीनो युवक भागने लगे। इस दौरान आसपास के युवकों ने भागते आरोपियों में से एक को पकड़ लिया लेकिन दो आरोपी भागने सफल हो गए। पकड़े आरोपी को गोंड़पारा के युवकों ने बांधकर रख आया है। इस बीच पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
बिलासपुरSeptember 25, 2026एक तरफ नगर निगम में सामान्य सभा चल रहा था तो दूसरी ओर कर्मचारी रिश्वत ले रहा था, 10 हजार लेते हुए पकड़ा गया
बिलासपुरSeptember 24, 2026फरार बांग्लादेशी को STF ने पकड़ा, रह रहा था 2007 से, बनवा लिया था जाती और निवास प्रमाण पत्र, 9वीं क्लास की अंकसूची भी बनवा लिया
बिलासपुरSeptember 23, 2026रेलवे ने कमाए 20 दिन में 3 करोड़ अतिरिक्त, 44 हजार बेटिकट यात्रा करने वालों को पकड़ा
