बिलासपुर। लूट की नीयत ज्वेलरी शॉप में घुसे तीन युवकों में से एक को पुलिस ने अपने कब्जे ले लिया है। उधर घायल दुकान संचालक का एक निजी अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। भागते हुए आरोपियों ने आपनी मोटरसायकल छोड़ गए। democrecy.in को मिले CCTV फुटेज के अनुसार दो युवक दुकान संचालक को दबोच के रखे है जबकि तीसरा युवक दुकान से ज्वेलरी समेटता रहा।


कोतवाली थाना क्षेत्र के गोड़पारा में मुन्नू लाल शुक्ला हाईस्कूल के पास दीपक ज्वेलर्स के नाम से ज्वैलरी शॉप है। दुकान के बगल में ही साईं मन्दिर है। गुरुवार दोपहर ढाई बजे के लगभग दुकान का मालिक दीपक सोनी पिता नँद लाल सोनी दुकान में बैठा था। इसी दौरान तीन बदमाश सीडी डीलक्स मोटरसायकल में सवार होकर पहुँचे और धड़धड़ाते हुए दुकान के अंदर घुस गए। दीपक सोनी कुछ समझ पाते इसके पहले एक ने कट्टा निकाला सामने से सिर में तान दीया। इसके बाद दूसरा युवक अंदर घुसकर दीपक को दबोच लिया। तीसरा युवक दुकान की ज्वेलरी को समेटकर एक थैले में डालने लगा। इतने में दूसरा युवक भी अंदर घुसकर दीपक को दबोचने में पहले युवक की मदद करने लगा। इस बीच डरा हुआ दीपक सोनी हिम्मत करके उनका विरोध करता रहा। तीनो के बीच झूम झटकी होने लगी और दीपक शोर मचाते हुए झपट पड़े। इसी बीच आरोपियों ने दो राउंड फायरिंग की जो दीपक सोनी के जांघ में लगी। गुरुवार होने की वजह से साईं मन्दिर में मोहल्ले के लोगो की भीड़ थी। दीपक की आवाज सुन मोहल्ले के लोग भी बदमाशो को पकड़ने आगे बढ़े। भागमभागी में मोहल्ले के लोगों ने एक बदमाश को तो पकड़ लिया पर दो आरोपी अपनी बाइक छोड़ कर शनिचरी मार्केट की तरफ भागते हुए फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही आईजी रतन लाल डाँगी व एसपी पारुल माथुर भी मौके पर पहुँची। एसएसपी पारुल माथुर घायल दीपक सोनी को देखने के लिए अस्पताल भी गई। इधर पुलिस ने दुकान से दो राउंड जिंदा कारतूस व दो पिस्टल बरामद किया है। डीलक्स की भी जब्ती बना कर पकड़े गए बदमाश से उसके साथियों के बारे में पूछताछ की जा रही है। पुलिस की प्रारम्भिक पूछताछ में उड़ीसा का गैंग होने की जानकारी मिली है। पुलिस ने दो कट्टा, कारतूस और मोटरसायकल जब्त की है। लेकिन ज्वेलरी लेकर फरार होने में दो युवक सफल हो गह है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।


00 आरोपी को कपड़े से बांधा
मोहल्ले के लोगो ने जिस लूटेरे को पकड़ा उसे कपड़े से बांध कर लिटा दिया। कुछ लोगों ने युवक की ठुकाई भी की। इस बीच लोगों ने पुलिस को सूचना दी। अटल यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह होने के कारण अधिकतर पुलिस अधिकारी व कर्मचारी वही थे। भागते हुए पहुँचे एडिशनल एसपी उमेश कश्यप ने घायल को अपोलो में भर्ती करवाया।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 11, 2026कवर्धा में नकली नोट छापने और चलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार, 12 लाख 50 हजार रुपए के नकली नोट जप्त
बिलासपुरAugust 11, 2026खंभे से बिजली तार चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 4 बंडल तार और ओमिनी कार जप्त
बिलासपुरAugust 10, 2026प्रमुख सचिव ने ली विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक, छात्रवृत्ति की स्वीकृति समय-सीमा में करने के दिए निर्देश, कहा – हॉस्टल में दिए जाएंगे दूसरे समाज के छात्रों को जगह
बिलासपुरAugust 9, 2026रोटरी क्लब ने बांटे 1500 मच्छरदानी और 500 बोतल क्लोरीन
