भाटापारा के टीचरों का नवाचारी प्रयास, चर्चापत्र एवं नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर तैयार किया पॉडकॉस्ट

बिलासपुर। छ ग स्कूल शिक्षा द्वारा संचालित पढ़ई तुंहर दुआर कार्यक्रम के अंतर्गत नवाचारी प्रयासों के द्वारा मासिक चर्चा-पत्र,पाडकास्ट द्वारा cgschool.in पोर्टल पर पढ़ने के साथ-साथ सुनने और डाउनलोड करने हेतु उपलब्ध कराया गया है । विगत दिवसों में प्रदेश के नवाचारी और कर्मठ शिक्षको ने सूरजपुर जिले के नवाचारी शिक्षक धर्मानंद गोजे के संचालन में पाडकास्ट तैयार करने का चुनौतीपूर्ण कार्य पूरा किया गया। कोविड-19 के दौरान शिक्षा के क्षेत्र में लर्निंग आउटकम के लिए जिला कलेक्टर श्री सुनील जैन,जिला शिक्षा अधिकारी श्री सी एस ध्रुव के मार्गदर्शन में जिले में नवाचारी प्रयास किए जा रहे है। इसी क्रम में विकासखण्ड भाटापारा के विभिन्न स्कुलो के शिक्षको की टीम ने ऑनलाइन पॉडकॉस्ट प्लेटफार्म की सहायता से जनवरी माह के चर्चा पत्र के प्रमुख बिन्दुओ पर पाडकॉस्ट ऑडियो फाइल तैयार की गई है जिसे ग्रुप शेयरिंग द्वारा शिक्षकों के मध्य भेजा जा रहा है। वि खं शिक्षा अधिकारी भास्कर देवांगन ने बताया कि तैयार पॉडकास्ट ऑडियो फाइल लगभग दस मिनट की है जिसमें चर्चा पत्र के सभी एजेंडो को शामिल किया गया है, प्रोफेशनल लर्निंग कमेटी की बैठकों में शिक्षक गण चर्चापत्र सुनकर एवं समझकर स्कुलो में समयबद्व क्रियान्वयन कर सकेंगे और यह आडियो फाइल महज ग्यारह एम बी की है,जिसे विकासखंड भाटापारा के शिक्षक गण श्रीमती सीमा मिश्रा श्री अभिलाष तिवारी, मोहम्मद नासिर शेख, श्री उमाकांत पाटले, श्री हेमलाल साहू ने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म एंकर एफएम पाडकास्ट द्वारा तैयार किया है जो कि आन डिमांड रेडियों की तर्ज पर आडियो फॉर्मेट में होता है ।ज्ञातव्य हो शिक्षकों के मार्गदर्शन हेतु एससीईआरटी के द्वारा चर्चापत्र प्रतिमाह जारी किया जाता है जिसमें विभिन्न एजेंडो को शिक्षण प्रकिया में लागू किया जाता है।

00 मोहल्ला क्लासेस का निरीक्षण

विकासखंड भाटापारा अंतर्गत ऑनलाइन व ऑफलाइन क्लासेस सतत मॉनिटरिंग की जा रही है। जिले एवम विकासखंड के अधिकारी फोन द्वारा भी सीधे मोहल्ला क्लासेस शिक्षक और बच्चों से बात कर उन्हें प्रेरित कर रहे हैं। इसी क्रम में करही बाजार के रामपुर मिडिल स्कूल एवं महामाया चौक , लच्छनपुर और केसला ग्राम में पढ़ई तुहर दुआर के जिला नोडल अधिकारी एम एल साहू , एबीईओ नेताम, एपीसी टी पी वर्मा ने मोहल्ला क्लासेस का अवलोकन कर आवश्यक निर्देश दिया एवम बच्चों में भाषाई व गणितीय दक्षता की समझ विकसित करने हेतु सतत आकलन की आवश्यकता बताई।

00 ऑनलाइन वेबीनार /प्रश्नोत्तरी में शिक्षको को मिला प्रमाणपत्र

विकासखण्ड में नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के जागरूकता अभियान के संदर्भ में शासकीय स्कूलों के साथ अशासकीय स्कूलों में भी वेबीनार आधारित परिचर्चा / गूगल फॉर्म आधरित ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम 2 फरवरी को सम्पन्न हुआ। विकासखंड की सभी शालाओं में शिक्षकों के लिए NEP 2020 के पीडीएफ दस्तावेज भेजे गए हैं। गूगल फॉर्म प्रश्नोत्तरी के माध्यम से शिक्षकों के ज्ञान को परखने का प्रयास किया जा रहा है।नई शिक्षा नीति 2020 के प्रमुख बिंदुओं पर देवरी शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला के व्याख्याता श्री हेमलाल साहू द्वारा पॉडकॉस्ट जारी किया गया है। निजी शालेय संघ भाटापारा के प्रतिनिधि श्री मनोज गुप्ता ने आयोजन को सकारात्मक पहल बताया । जनवरी मास में प्रथम सप्ताह में विकासखण्ड की शासकीय शालाओ के एक हजार से अधिक शिक्षकों ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के संदर्भ में ऑनलाइन परिचर्चा / प्रश्नोत्तरी में भाग लिया था सभी को डिजीटल प्रमाण पत्र ऑनलाइन भेजा गया है इसी क्रम में निजी शालाओं के भी 341 शिक्षकों को ऑनलाइन सहभागिता प्रमाण पत्र विकास खंड कार्यालय की ओर से प्रेषित किया गया है।साथ ही गणतंत्र दिवस के मौके पर कोविड-19 के दौरान विकासखंड भाटापारा में पढ़ई तुंहर दुआर अभियान द्वारा शिक्षा की अलख जगाने वाले शिक्षकगण,शिक्षा सारथियों,प्रत्येक संकुल से ऑनलाइन क्लास लेने में अग्रणी शिक्षक गण, पारा मोहल्ला के क्लास का संचालन करने वाले अग्रणी शिक्षक गण, मिस कॉल गुरुजी अभियान में शामिल टीचर्स, पी एल सी के प्रभारी अध्यक्ष व सचिव, हमारे नायक में चयनित विकासखण्ड के अभ्यर्थियों सहित सहयोगियों को विकास खंड कार्यालय भाटापारा की ओर से प्रशस्ति पत्र जारी कर सम्मानित किया गया।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *