रायगढ़। रायगढ़ कलेक्ट्रेट गुरुवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक युवक परिसर के अंदर जहर पी लिया। आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका उपचार किया जा रहा है।

रायगढ़ के कलेक्ट्रेट में एक युवक ने चूहामार दवा खाकर जान देने की कोशिश की। जहर सेवन करने के बाद युवक जमीन पर गिर पड़ा और उसके मुंह से झाग निकलने लगा। कलेक्ट्रेट में युवक को खुदकुशी करते देख हड़कंप मच गया। आनन-फानन में युवक को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि चाचा से जमीन विवाद के चलते युवक ने ऐसा कदम उठाया है। जानकारी के अनुसार युवक दोपहर करीब 3 बजे कलेक्ट्रेट पहुंचा। उसने जेब से चूहा मारने की दवाई निकाली और देखते ही देखते पी गया। पहले तो लोग उसे पागल समझते रहे, लेकिन जब उसके मुंह से झाग निकलने लगा तो वहां मौजूद लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम और डायल -112 को सूचना दी। कुछ ही देर में एंबुलेंस कलेक्ट्रेट पहुंच गई और युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल उसकी हालत ठीक है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMay 3, 2026मोपका में युवक की हत्या, 3 आरोपी और 2 नाबालिग गिरफ्तार, क्या है हत्या का कारण…, पढ़े खबर…
बिलासपुरMay 3, 2026जेल जा सकते है चार अधिवक्ता, अग्रिम जमानत आवेदन खारिज, फर्जी दस्तावेज पेश कर मुआवजा के लिए लगा दिया था आवेदन
कांकेरMay 2, 2026IED ब्लास्ट में DRG के चार जवान शहीद, बारूदी सुरंग को कर रहे थे निष्क्रिय
बिलासपुरMay 2, 2026आयुक्त ने किया वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक को निलंबित, अवैध उगाही का वीडियो हुआ था वायरल, फोकट में कोल्ड ड्रिंक भी पिया
