रायपुर। प्रदेश की सरकार धरना, प्रदर्शन, रैली, भूख हड़ताल, सामाजिक, राजनैतिक, धार्मिक आयोजनों को लेकर सख्त हो गई है। सरकार का मानना है की बिना अनुमति लिए ऐसे आयोजन करने से आम आदमी को समस्या होती है ब्यापरिक गतिविधियां भी प्रभावित होती है। इसलिए बिना पूर्व अनुमति के ऐसे आयोजन पर सख्ती से रोक लगाई जाए।

दरअसल राज्य सरकार के संज्ञान में पिछले दिनों आया था कि कई संगठन धरना, प्रदर्शन, रैली, भूख हड़ताल, सामाजिक, राजनैतिक और धार्मिक आयोजन बिना अनुमति लिए कर रहे हैं या फिर आयोजन की अनुमति किसी दूसरे स्वरूप के लिए ली जाती थी और बाद में उस आयोजन का स्वरूप बदल दिया जाता था। पिछले कुछ महीनों में कई बार ऐसा आयोजन हुआ है, जब हजारों की भीड़ राजधानी में जुट गयी, जिसने उग्रता के साथ प्रदर्शन किया और ला एंड आर्डर की स्थिति को बिगाड़ दिया। लिहाजा अब आये दिन होने वाले बिना अनुमति धरना, प्रदर्शन, रैली, धार्मिक, सामाजिक और राजनैतिक आयोजन पर सख्ती के साथ प्रतिबंध लगाने की तैयारी में सरकार जुट गयी है। यही कारण है कि प्रदेश में अब सार्वजनिक कार्यक्रमों व आयोजनों को लेकर सरकार ने नियम को सख्त कर दिया है। ACS होम सुब्रत साहू ने प्रदेश के सभी कलेक्टर और एसपी को पत्र लिखकर सार्वजनिक कार्यक्रम धरना, प्रदर्शन, रैली, भूख हड़ताल, सामाजिक, राजनैतिक, धार्मिक आदि आयोजन जिसमे भीड़ आती हो बिना पूर्व अनुमति लिए नहीं किया जाएगा। प्रदेश के सभी कलेक्टर्स और एसपी से कहा गया है कि इस नियम का सख्ती से पालन किया जाए।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJune 27, 2026सहकारिता मंत्रालय के पाँच वर्ष पूर्ण, मनेगा सहकारिता सप्ताह, रूपरेखा तैयार, 29 जून से 6 जुलाई तक जिलेभर में होंगे कार्यक्रम
UncategorizedJune 27, 2026कौड़ी काम का नहीं 200 करोड़ का सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, न डॉक्टर, न नर्स और न ही वार्ड ब्वाय, कांग्रेस नेता ने दी आंदोलन की चेतावनी
बिलासपुरJune 26, 202628 जून को सजेगा प्रदेश स्तरीय ‘सराफा महासम्मेलन’ का भव्य मंच, सराफा एसोसिएशन के 2 साल बेमिसाल, तीसरे साल में बनेगी नई मिसाल
बिलासपुरJune 25, 2026बेलतरा में रेत-मुरम माफिया पर कार्रवाई की मांग को लेकर विजय केशरवानी की चेतावनी, 7 दिन का दिया अल्टीमेटम, नहीं तो होगा जनआंदोलन
