रायपुर। पटवारी की कमाई और उनकी ग्लैमर को देखते हुए युवाओं में पटवारी बनने की ललक बढ़ गई है। यही कारण है कि ब्यवसायिक परीक्षा मंडल द्वारा आयोजित परीक्षा में 1 लाख 64 हजार 537 लोगों ने परीक्षा दी है।
ज्यादातर युवाओं का सपना पढ़ लिखकर डॉक्टर, इंजीनियर, प्राफेसर, कलेक्टर, एसपी, डिप्टी कलेक्टर, डीएसपी बनकर समाज में अपनी एक अलग पहचान बनाने की होती है। लेकिन आजके युवा अपने आसपास के पटवारियों की कमाई देखकर इन सारे पदों पर से मोह भंग हो रहा है और लोग पटवारी बनने का सपना ज्यादा देख रहे है। पटवारियों को युवा रातोंरात करोड़पति होते देख रहे है। दो-चार बिल्डर और नेताओं के दरबारी बनते ही पटवारी करोड़ों में खेलने लगते है। यही कारण है कि पटवारी के खाली पदों पर भर्ती होने की सूचना मिलते ही युवा टूट पड़ते है। छत्तीसगढ़ में पटवारियों की भर्ती परीक्षा का भी यही हाल है।छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा पटवारी प्रशिक्षण चयन परीक्षा 2022 का आयोजन आज किया गया। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल से प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य के 601 केंद्रों में परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुई। परीक्षा में 1,64,537 अभ्यर्थी शामिल हुए। इस परीक्षा के लिए 2,01,823 अभ्यर्थियों ने फॉर्म जमा किया था। उपस्थित अभ्यर्थियों का प्रतिशत 81.53 रहा। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के पटवारी के 301 पदों पर भर्ती के लिए पटवारी प्रशिक्षण चयन परीक्षा 2022 का आयोजन किया गया। यह परीक्षा राज्य के 28 जिला मुख्यालयों में संपन्न हुई।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 11, 2026कवर्धा में नकली नोट छापने और चलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार, 12 लाख 50 हजार रुपए के नकली नोट जप्त
बिलासपुरAugust 11, 2026खंभे से बिजली तार चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 4 बंडल तार और ओमिनी कार जप्त
बिलासपुरAugust 10, 2026प्रमुख सचिव ने ली विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक, छात्रवृत्ति की स्वीकृति समय-सीमा में करने के दिए निर्देश, कहा – हॉस्टल में दिए जाएंगे दूसरे समाज के छात्रों को जगह
बिलासपुरAugust 9, 2026रोटरी क्लब ने बांटे 1500 मच्छरदानी और 500 बोतल क्लोरीन
