
बिलासपुर। प्रदेश के स्वास्थ मंत्री टीएस सिंहदेव ने अमर अग्रवाल के उस बयान पर जमकर पलटवार किया और कहा कि अमर की जानकारी के लिए बता दूं कि मैं स्तीफा नही दे रहा हुं। उन्हें मेरे स्टीफ़े की बात याद है जरा केंद्र सरकार से राज्य सरकार को जो 30 हजार करोड़ रुपए लेने है उस पर भी बात कर लेते। अपनी पार्टी की सरकार को ये भी याद दिला दें।
अल्प प्रवास पर बिलासपुर पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने पूर्व स्वास्थ्य मंत्री अमर अग्रवाल जमकर मजाक उड़ाया और कहा वो स्तीफा तब देते जब हमारी सरकार किसानों को चौथी क़िस्त देने से मुकर जाते। अमर अग्रवाल को मेरे स्टीफ़े की बात याद है और केंद्र सरकार के वादे याद नही है। यदि वो ऐसे प्रश्न उठा रहे है तो उन्हें ये भी बताना चाहिए कि केंद्र सरकार से राज्य सरकार को टेक्स का हिस्सा मिलना है वो केंद्र दबा के बैठी है। पिछले वित्तीय वर्ष का 5 हजार 8 सौ 8 करोड़ रुपए और इस वर्ष का 7 हजार 7 सौ 33 करोड़ रुपए राज्य को मिलना है। ये वो राशि है जो हमारे टेक्स से वसूली का हिस्सा है। हम फ्री में नही मांग रहे है। इसके अलावा अर्ध सैनिक बल यहां काम कर रहे है उनके वेतन का हिसाब किताब नही कर रहे है। अर्ध सैनिक बल के वेतन का राज्य को 15 हजार करोड़ रुपए लेना है। इसके अलावा कोयले की नीलामी से भी राज्य सरकार को 4 हजार करोड़ रुपए लेना है। कोयले की नीलामी के समय बड़े बड़े वायदे किए थे केंद्र सरकार ने। अमर अग्रवाल को इन सब चीजों की याद क्यों नही है। मुख्यमंत्री के सवाल पर उन्होंने कहा मुख्यमंत्रीजी के बयान के बाद उन्होंने अपने होंठ सिले हुए हैं। अब यहां से चैप्टर क्लोज हो चुका है। अब यह मामाल दिल्ली का है। एक सवाल के जवाब उन्होंने कहा कि किसानों को हम एकमुश्त पैसा दे सकते है लेकिन बाकी के काम रुक जाएंगे। अभी जो पांच किस्तो में पैसा देने का जो निर्णय है वो किसानों के हक में है। उन्हें अभी धान बेचने के बाद बड़ी राशि मिलती है, फिर एक क़िस्त बोनी के पहले मिलती है फिर दीपावली के पहले मिलती है, बीच मे उनके पास कुछ काम नही रहता उस समय दिया जाता है। मतलब किसान के जेब मे सालभर पैसा रहता है। किसानों को किस्तों में पैसा देने का निर्णय उनके हित मे है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 11, 2026बैटरी चोरी के 06 आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल कंपनी के टावर से किया था चोरी, खरीददार भी पकड़ाया
बिलासपुरOctober 11, 2026रेलवे में 3,548 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट छात्र बन सकते है मालगाड़ी प्रबंधक, 6 नवंबर तक कर सकते है ऑनलाइन आवेदन
सूरजपुरOctober 11, 2026सूरजपुर में मां – बेटे की हत्या, एक का शव सड़क में मिला तो एक का घर के अंदर
बिलासपुरOctober 11, 2026दुर्गा पंडाल में लगी आग, आतिशबाजी करना पड़ा भारी, पलभर में हो गई खाक
