बिलासपुर। आज हुए आईपीएस अफसरों के प्रमोशन में 19 अफसरों को प्रमोट किया गया है। 2008 बेच के 7 अफसरों को डीआईजी के पद पर प्रमोट किया गया है। इस दौरान दौरे पर चल रहे मुख्यमंत्री भुपेश बघेल ने प्रमोट हुई एसएसपी पारुल माथुर को स्टार लगा कर शुभकामनाएं दी।

आज मुख्यमंत्री स्व. बसंत शर्मा के प्रतिमा अनावरण के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बिलासपुर दौरे पर थे। आज दोपहर तकरीबन 12 बजे ही आईपीएस अफसरों की प्रमोशन सूची जारी हुई थी। जिसमे बिलासपुर एसएसपी पारुल माथुर को भी डीआईजी के पद पर पदोन्नत किया गया है। प्रमोशन लिस्ट जारी होने के कुछ ही घण्टे बाद मुख्यमंत्री का बिलासपुर दौरा तय था। स्व. बसंत शर्मा के प्रतिमा अनावरण में बिलासपुर के डीएलएस कालेज पहुँचे मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम समाप्त होने के बाद स्व. बसंत शर्मा के कालेज मे स्थित कक्ष में एसएसपी से डीआईजी के पद पर प्रमोट हुए बिलासपुर एसपी पारुल माथुर को स्टार लगाया।
इस दौरान एसएसपी पारूल माथुर ने मुख्यमंत्री से कहा कि आज ही मेरा प्रमोशन हुआ है और संयोग से आज ही आपका बिलासपुर प्रवास है, आज आपके व आईजी सर के हाथों स्टार लगवा कर मुझे गर्व का अनुभव हो रहा है। मुख्यमंत्री ने एसपी पारुल माथुर को प्रमोशन के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
रायगढ़September 29, 2026इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से 816 सिलेंडर गायब, रिकॉर्ड में दिखा रहा 18 सौ उपभोक्ता को ऑन लाइन डिलीवरी, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
दुर्गSeptember 29, 2026भिलाई स्टील प्लांट से 114 करोड़ का लोहा चोरी, CBI को सौंपी गई जांच की जिम्मेदारी, कई सफेदपोश होंगे बेनकाब
