बिलासपुर। पेड़ पर युवक को उल्टा लटकाकर बेरहमी से पिटाई करने वाले 4 युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जबकि एक युवक की तलाश की जा रही है। कल एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमे एक युवक को पेड़ पर लटकाकर 4-5 युवक बेरहमी से पिट रहे है और पीड़ित उनसे दया की भीख मांग रहा है। लेकिन आरोपी उसकी एक भी नहीं सुन रहे है।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार रतनपुर थाना क्षेत्र के गढ़वट निवासी महावीर सूर्यवंशी सीपत क्षेत्र के उच्चभट्ठी में चौकीदार का काम करता था। सोमवार की सुबह वह मनीष खरे के घर के दरवाजे की कुंडी खोलकर घुस रहा था। तभी उसे पकड़ लिया गया और चोरी के संदेह में पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। तब महावीर नशे में था। इस दौरान पुलिस ने उसे बिना कार्रवाई के छोड़ दिया। बताया जा रहा है कि पुलिस के छोड़ने के बाद महावीर दोबारा मनीष के घर में घुस गया था। परिजनों ने उसे फिर देख लिया, तब वह भाग निकला। इसके बाद से मनीष व उसके दोस्त उसे खोज रहे थे। गुरुवार को वह गांव के बाहर फार्म हाउस में मिल गया। तब मनीष खरे, युवराज खरे और जानू भार्गव व उसके अन्य साथी उसे पकड़कर ले आए।
मनीष खरे के साथ ही युवराज, जानू और उसके साथियों ने उसे पकड़कर जमकर पटाई की। पिटाई की घटना का उन्होंने बकायदा वीडियो भी बनाया है। जिसमें युवक को पेड़ पर उल्टा लटकाकर डंडे से पिटाई कर रहे है। मनीष और उड़के दोस्त उसकी बेरहमी से पिटाई करते रहे और युवक उनसे दया की भीख मांगता रहा। चार से पांच युवक बारी – बारी से उसे पीटते रहे। वीडियो में पिटाई खाने वाला युवक अपनी गलती के लिए माफी मांग रहा है। इस दौरान ग्रामीण युवक एक – दूसरे को उकसाकर उसकी पिटाई कर रहे हैं। बेरहमी से पिटाई के बीच अपना बचाव करने युवक पेड़ पर चढ़ने की कोशिश कर रहा था । फिर भी युवक उसकी जमकर पिटाई करने नजर आ रहे हैं। मार खाने के बाद युवक भाग निकला है।
सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने के बाद प्रशिक्षु आईपीएस विकास कुमार व उनकी टीम ने युवकों की तलाश शुरू कर दी। वीडियो से पहचान कर पुलिस ने फिलहाल तीन युवकों को पकड़ लिया है। उसके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है। मामले में पुलिस ने मनीष खरे, युवराज खरे, भीम केशरवानी और जानू भार्गव को गिरफ्तार किया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
रायगढ़September 29, 2026इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से 816 सिलेंडर गायब, रिकॉर्ड में दिखा रहा 18 सौ उपभोक्ता को ऑन लाइन डिलीवरी, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
दुर्गSeptember 29, 2026भिलाई स्टील प्लांट से 114 करोड़ का लोहा चोरी, CBI को सौंपी गई जांच की जिम्मेदारी, कई सफेदपोश होंगे बेनकाब
