बिलासपुर। गर्मी के मौके पर छत्तीसगढ़िया खानपान का अहम अंग बोरे और बासी है। अपनी खानपान की इस विशिष्टता के गौरव की अनुभूति के लिए श्रमिक दिवस के विशेष अवसर पर श्रम को सम्मान देने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों से बोरे बासी खाकर श्रम को सम्मान देने की अपील की है। महापौर रामशरण यादव भी आज सुबह 10 बजे नगर निगम के सफाई कर्मचारी और श्रमिकों के साथ आईजी कार्यलय के सामने स्थित अपने शासकीय आवास पर बोर बासी खा कर श्रम दिवस मनाएंगे।
महापौर ने शहरवासियों से अपील की है कि श्रम दिवस के महत्वपूर्ण मौके पर अपनी खानपान की विशिष्टता के गौरव को मनाने के लिए बोरे बासी खाकर श्रम का सम्मान करें। महापौर रामशरण यादव ने कहा है कि छत्तीसगढ़ धान का कटोरा है और चावल के व्यंजन यहां की प्रमुख विशेषता हैं। गर्मी में प्रदेश के लोग बोरे और बासी खाते हैं ताकि शरीर में स्फूर्ति और ठंडक बनी रहे। मेयर ने कहा कि अपनी विशिष्ट सांस्कृतिक पहचान को सहेजने से गहरी खुशी मिलती है। छत्तीसगढ़ में हर दृष्टिकोण से सांस्कृतिक वैविध्य रहा है। यहां की विशिष्ट संस्कृति और सुंदर खानपान की परंपराओं को सहेजना बड़ी जिम्मेदारी का काम है ताकि आने वाली पीढ़ी भी इस समृद्ध परंपरा से परिचित हो सके।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 7, 2026शिव महापुराण कथा में उमड़ रही श्रद्धालुओं की अपार भीड़, तीन घंटे की लगातार बारिश के बाद भी नहीं डिगा भक्तों का उत्साह, चौथे दिन पंडाल पड़ा छोटा
बिलासपुरAugust 7, 2026प्रशिक्षु IPS पर लगे 1 करोड़ रिश्वत लेने का आरोप, CBI कोर्ट ने DGP से मांगी रिपोर्ट, 11 अगस्त को होगी सुनवाई
बिलासपुरAugust 7, 2026चैन पुलिंग को लेकर रेल प्रबंधन हुआ सख्त, चार महीने में ही 667 मामले दर्ज, वसूल चुके है 3 लाख से ज्यादा का जुर्माना
बिलासपुरAugust 5, 2026खेत में काम कर रहे भाई बहन को भालू नोचता रहा, नहीं बचा पाए ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
