बिलासपुर। हिर्री पुलिस ने नकली पुलिस बनकर पैसे की उगाही करने वाले को चंद घंटे में गिरफ्तार कर जेल ढिया है। आरोपी से एक मोटर सायकल और एक नग मोबाईल रेडमी नोट 8 जप्त किया गया है।

कमल सिंह पिता बुधारी सतनामी उस 30 साल साकिन विरगहनी थाना जरहागाव जिला मुगेली ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि एक व्यक्ति पुलिस वाला हू कहकर पैसे की मांग कर रहा है। शराब पीने के लिये नहीं देने पर गाली गलौज कर रहा है। मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को देकर हिर्री पुलिस ने आरोपी को चंद घण्टो में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से एक मोटर सायकल एच एफ डीलक्स काले रंग का CG28 M 6625 एवं एक नग मोबाईल रेडमी नोट-8 जीयो सिम लगा हुआ जप्त किया गया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 294, 170, 419, 327 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।
नाम आरोपी देव प्रसाद निषाद पिता मनोहर लाल निषाद उम्र 24 साल ग्राम तुमटेटा थाना पथरिया जिला मुंगेली छ.ग.
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 7, 2026शिव महापुराण कथा में उमड़ रही श्रद्धालुओं की अपार भीड़, तीन घंटे की लगातार बारिश के बाद भी नहीं डिगा भक्तों का उत्साह, चौथे दिन पंडाल पड़ा छोटा
बिलासपुरAugust 7, 2026प्रशिक्षु IPS पर लगे 1 करोड़ रिश्वत लेने का आरोप, CBI कोर्ट ने DGP से मांगी रिपोर्ट, 11 अगस्त को होगी सुनवाई
बिलासपुरAugust 7, 2026चैन पुलिंग को लेकर रेल प्रबंधन हुआ सख्त, चार महीने में ही 667 मामले दर्ज, वसूल चुके है 3 लाख से ज्यादा का जुर्माना
बिलासपुरAugust 5, 2026खेत में काम कर रहे भाई बहन को भालू नोचता रहा, नहीं बचा पाए ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
