बिलासपुर। पुलिस और खाद्य विभाग की टीम ने मंगला चौक के एक डेयरी से संचालक को स्किम्ड पावडर से दही बनाते हुए रंगे हाथ पकड़ा है। डेयरी संचालक लंबे समय से इस गोरखधंधे में शामिल है। टीम ने डेयरी से घरेलू सिलेंडर भी जब्त किया है।

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि 1 मई को मुखबिर से सूचना मिली कि मंगला चौक सीएलसी प्लाजा स्थित सुभाष डेयरी में डेयरी संचालक स्किम्ड मिल्क पाउडर से दही बनाकर ग्राहकों को बिक्री कर रहा है। सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया जिस पर अधिकारियों द्वारा खाद्य विभाग की टीम लेकर रेड कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस निर्देश के बाद खाद्य निरीक्षक, एंटी साइबर एंड क्राइम यूनिट और थाना सिविल लाइन से एक संयुक्त टीम बनाकर डेयरी पर रेड कार्यवाही कार्यवाही की गई। जहां पर डेयरी के प्रथम तल में डेयरी संचालक के द्वारा स्किम्ड मिल्क पाउडर से दही बनाते रंगे हाथों पकड़ा गया। मौके पर डेयरी संचालक द्वारा व्यवसायिक कार्य में घरेलू सिलेंडर का भी उपयोग करते हुए पकड़ा गया। मौके से 04 नग घरेलू सिलेंडर भी जप्त किया।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 22, 2026नयनतारा शर्मा कॉलेज पंधी के NSS दल द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन
बिलासपुरSeptember 22, 2026गणेश पंडाल में बवाल, एक की हत्या 3 घायल, 1 नाबालिग समेत 13 गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 21, 2026कोयला व्यापारी को लोहा व्यापारी ने लगाया ढाई करोड़ का चूना, आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 21, 2026एक साथ 3 चोरी का खुलासा, 4 गिरफ्तार, 1 किलो चांदी, 12 ग्राम सोना समेत 5 लाख का माल जप्त
