बिलासपुर। दुर्ग बाल संप्रेक्षण गृह से भागे युवक की लाश अरपा नदी में मिली है। युवक की किसी ने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी है।


मिली जानकारी के अनुसार चिंगराज पारा से शनिचरी रपटा रोड में अमरैया चौक के पास सोमवार सुबह नदी में एक युवक की लाश तैर रही थी। नदी में लाश मिलने की जानकारी से मोहल्ले में सनसनी फैल गई। आनन-फानन में लाश तैरने की सूचना सरकंडा पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूछताछ शुरू की पता चला कि मृतक राहुल राजीव नगर चिंगराज का रहने वाला है। सूचना देकर मृतक के परिजन को बुलाया गया। मृतक राहुल साहू के पिता रामप्रसाद साहू ने घटनास्थल पर पहुँच कर पुलिस को बताया कि राहुल पढ़ाई छोड़ चुका है और मजदूरी का काम करता था। करीबन 5 से 6 माह पहले दुर्ग पुलिस ने उसे चोरी के मामले में पकड़ा था। उस वक्त राहुल की उम्र 18 वर्ष नही हुई थी। लिहाजा उसे दुर्ग के बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया था। वहां से राहुल फरार हो गया था। हत्या के बाद पुलिस डॉग स्क्वायड, फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की मदद से मामले की जांच की जा रही है. घटनास्थल को देखकर आपसी विवाद की वजह से हत्या होने की आशंका जताई जा रही है। माना जा रहा है कि राहुल का किसी से विवाद हुआ होगा, जिसके बाद उसकी हत्या की गई होगी और लाश छुपाने के लिए नदी में फेंक दिया गया होगा। फिलहाल मामले की जांच में पुलिस जुट गई है और शव का पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजन को सौप ढिया गया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 22, 2026नयनतारा शर्मा कॉलेज पंधी के NSS दल द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन
बिलासपुरSeptember 22, 2026गणेश पंडाल में बवाल, एक की हत्या 3 घायल, 1 नाबालिग समेत 13 गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 21, 2026कोयला व्यापारी को लोहा व्यापारी ने लगाया ढाई करोड़ का चूना, आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 21, 2026एक साथ 3 चोरी का खुलासा, 4 गिरफ्तार, 1 किलो चांदी, 12 ग्राम सोना समेत 5 लाख का माल जप्त
