
रायपुर। प्रदेश के डीजीपी डीएम अवस्थी बुधवार को 2014 बैच के डीएसपी के साथ लंच किया और उनकी समस्या जाना। पारिवारिक माहौल में सभी अधिकारियों से कहा कि आप सब पुलिस ब्यवस्था में रीढ़ की हड्डी है। जिलों में पुलिसिंग का भार आप के कंधों पर रहता है।
प्रदेश के डीजीपी डीएम अवस्थी बुधवार को 2014 बेच के डीएसपी से मिल कर औपचारिक परिचर्चा कर उनका उत्साह वर्धन किया,तथा उन्हें पुलिसिंग में कसावट लाने हेतु प्रेरित करते हुए कहा कि आप सब पुलिस व्यवस्था के रीढ़ के हड्डी हैं जिन पर जिलो के पुलिसिंग का भार टीका हुआ हैं एवम फील्ड में उतर कर आप ला एन्ड आर्डर सम्हालते हैं। डीजीपी ने सभी से खुशनुमा व पा रिवारिक माहौल में चर्चा करते हुए उनसे उनका व उनके परिवार के बारे में परिचय लिया इस दौरान चर्चा में कोरिया जिले में एसडीओपी के पद पर पदस्थ करन उइके ने बताया कि उनके पिता जी भी पुलिस की सेवा में थे और सब इंस्पेक्टर के पद से फिलहाल सेवा निर्वित्त हुए हैं, तब यह बात सुनते ही डीजीपी ने तुरन्त की एसडीओपी समेत सभी डीएसपी को बताया कि इनके पिता जी मेरे साथ काम कर चुके हैं, और उनकी पुलिसिंग अच्छी थी,डीजीपी ने उनके स्वास्थ्य का कुशलक्षेम भी पूछा,सभी से परिचय प्राप्त करने के बाद डीजीपी ने सभी डीएसपी के साथ मिल कर लंच किया,डीजीपी को अपने साथ फ्रेंडली माहौल में पा कर सभी डीएसपी उत्साहित नजर आए।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 26, 2026भोजली पर्व को देशभर में पहचान दिलाने का प्रयास, परंपरा बचाने महिलाओं ने उठाया बीड़ा
बिलासपुरAugust 25, 2026सावन के अंतिम सोमवार को जैताई मां की पावन धरा पर हुआ भव्य धार्मिक आयोजन
बिलासपुरAugust 25, 20262 हजार लोगों ने पीएम आवास का पैसा लिया लेकिन काम शुरू नहीं किया, अब होगी कार्रवाई, गांवों के सरपंच भी आए रडार में
बिलासपुरAugust 24, 2026बिलासपुर के विकास के लिए अब चुप नहीं बैठेंगे, जरूरत पड़ी तो हक की लड़ाई सड़क पर लड़ेंगे- प्रवीण झा
