बिलासपुर। सहकारी समिति के प्रबंधक ने ऐसे कर्मचारी का वेतन निकाल लिया जिसे उसने खुद ही महीनों पहले निकाल दिया था। समिति प्रबंधक के खिलाफ नियुक्ति में भी गड़बड़ी करने की शिकायत की गई है।
चिल्हाटी सेवा सहकारी समिति में लाखों रुपए की गड़बड़ी का मामला सामने आया है। प्रबंधन ने जिस चौकीदार को खुद ही नौकरी से निकाल दिया था उसी के नाम का वेतन निकाल लिया है। इसके अलावा समिति में कर्मचारियों की भर्ती में भाई-भतीजावाद का आरोप लग रहा है। मिले दस्तावेजों के अनुसार चिल्हाटी सोसायटी से करीब डेढ़ साल पहले चौकीदार कार्तिकराम केवट को गड़बड़ी की शिकायत पर जिला सहकारी संसा्थाएं ने बर्खास्त कर दिया था। इस बीच समिति प्रबंधक झाड़ूराम वर्मा ने बड़ा खेल कर दिया है। वर्मा ने फर्जीवाड़ा कर बर्खास्त चौकीदार कार्तिकराम केवट के नाम का करीब डेढ़ साल का वेतन निकल लिया है। यह जानते हुए भी कार्तिकराम अब सोसायटी का कर्मचारी नहीं है। बावजूद इसके करीब डेढ़ लाख रूपये फर्जीवाडा कर समिति प्रबंधक ने बैंक से आहरण किया है। इस मामले में डीआर मंजू महेंद्र पांडेय का कहना है कि मामले की जानकारी उन्हें नहीं है। हम मामले की जांच करेंगे, रिपोर्ट पेश होने के बाद उचित कार्रवाई भी करेंगे। नि्युक्तियों की शिकायत मिली है। हमने जांच का आदेश भी दिया है। जल्द ही जिम्मेदार अधिकारी रिपोर्ट पेश करेंगे। इसके अलावा बर्खास्त कर्मचारी का वेतन आहरण मामले का भी पता लगाएंगे। दोषी पाए जाने पर उचित कार्रवाई भी करेंगे।
00 सोसायटी को बनाया परिवार की सम्पत्ति
जानकारी देते चलें कि चिल्हाटी सोसायटी और प्रबंधक झाडूराम वर्मा को फर्जीवाड़ा से गहरा नाता रहा है। चिल्हाटी समिति में ऊपर से नीचे तक वर्मा बन्धुओं का कब्जा है। जिला सहकारी संस्थाएं कार्यालय में झाडूराम वर्मा की अच्छी पकड़ है। खुद समिति प्रबंधक है। अपने रसूख का प्रयोग कर झाड़ूराम ने अपने एक छोटे भाई को कम्प्यूटर आपरेटर बनाया है। जबकि दूसरे छोटे भाई को सोसायटी में नाप तौल कर्मचारी के पद पर नियुक्त किया है। एक रिश्तेदार को सोसायटी में चपरासी के पद पर रखा है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 22, 2026नयनतारा शर्मा कॉलेज पंधी के NSS दल द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन
बिलासपुरSeptember 22, 2026गणेश पंडाल में बवाल, एक की हत्या 3 घायल, 1 नाबालिग समेत 13 गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 21, 2026कोयला व्यापारी को लोहा व्यापारी ने लगाया ढाई करोड़ का चूना, आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 21, 2026एक साथ 3 चोरी का खुलासा, 4 गिरफ्तार, 1 किलो चांदी, 12 ग्राम सोना समेत 5 लाख का माल जप्त
