बिलासपुर। नशे के कारोबार का विरोध करना एक युवक को भारी पड़ गया। तस्करों के गैंग ने युवक की की जमकर पिटाई कर दी। जानलेवा हमले में युवक घायल हो गया। अब इस घटना का VIDEO भी सामने आया है, जिसमें 10-15 युवक पाइप, बेट, स्टम्प और रॉड से पिटाई करते नजर आ रहे है। मारपीट की यह घटना 23 अप्रैल की है। इस मामले में मस्तूरी पुलिस की भूमिका पर सवाल उठ रहे है क्योंकि जानलेवा हमला करने वाले युवकों पर जुर्म दर्ज करने के बजाए मार खाने युवक पर ही जुर्म दर्ज कर लिया गया है।


जिले में शहर के साथ ही ग्रामीण इलाकों में गुंडागर्दी और गैंगवार की घटनाएं लगातार सामने आ रही है। इस तरह के मामलों में पुलिसिया कार्रवाई पर भी सवाल उठ रहे हैं। बीते दिनों सीपत क्षेत्र में चोरी के संदेही को बिना कार्रवाई के छोड़ने पर ग्रामीण युवकों ने पेड़ पर उल्टा लटकाकर पिटाई कर दी। इस घटना का VIDEO सामने आने पर पुलिस अलर्ट हुई और हमलावरों के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया गया। ऐसे ही तारबाहर क्षेत्र के रिंग रोड स्काई जिम के पास इंजीनियरिंग छात्र पर 10-12 युवकों ने मिलकर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गैंगवार के इस पुराने मामले में दो दिन पहले VIDEO सामने आने पर पुलिस अलर्ट हुई और हमलावरों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। अब मस्तूरी क्षेत्र के दर्रीघाट में हुई मारपीट के पुरानी घटना का VIDEO सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। मस्तूरी थाना प्रभारी प्रकाश कांत का कहना है कि मारपीट की यह घटना पुरानी है, जिसमें दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया गया है।
दर्रीघाट में रहने वाला नरेंद्र कश्यप वाहन चालक है। उसने बताया कि 23 अप्रैल को वह गांव के शंकर भगवान मंदिर के पास बबलू राव से बातचीत कर रहा था। तभी दोपहर 1.30 बजे गोलू तिवारी, बड़े महराज, भोलू कश्यप और उसके अन्य साथी आए। फिर उसके साथ गाली-गलौज करते हुए पिटाई शुरू कर दी। हमलावरों ने पाइप, स्टीक, बेट, स्टंप और रॉड से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमलावरों ने उसे पुलिस में केस दर्ज कराने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। इसके साथ ही उसकी डीलक्स बाइक में तोड़फोड़ कर दिया था। नरेंद्र कश्यप ने बताया कि हमलावर युवक ट्रांसपोटिंग की आड़ में गांव में नशे का कारोबार करते हैं, जिसका विरोध करने और उन्हें मना करने पर बेरहमी से मारपीट की गई है। उसने बताया कि पुलिस ने आरोपियों को बचाने के लिए उल्टा उसके खिलाफ काउंटर केस दर्ज किया है।
नशे के कारोबार में है पुलिस की मिलीभगत
नरेंद्र कश्यप का कहना है कि हमलावर युवकों का गैंग ट्रांसपोर्टिंग की आड़ में नशे का अवैध कारोबार करते है। उसने आरोप लगाया कि पुलिस से उनकी मिलीभगत है। इसलिए नशे का सामान बेचने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं की जाती। उनका विरोध करने पर पुलिस उल्टा उनका पक्ष लेकर विरोध करने वालों को फंसा देती है। जैसे मुझे फंसाया जा रहा है। यही वजह है कि पुलिस के डर से लोग विरोध नहीं करते।
हमलावरों की तरफ से ट्रांसपोर्टर योगेश तिवारी ने थाने में केस दर्ज कराया है, जिसमें उसने आरोप लगाया है कि 23 को दोपहर करीबन 2.40 नरेंद्र कश्यप और उसके अन्य साथी गाली-गलौज कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने जान से मारने की धमकी देते हुए उसकी बाइक में तोड़फोड़ कर दी। उनकी रिपोर्ट पर पुलिस ने नरेंद्र कश्यप और उसके साथियों पर केस दर्ज किया है।
00 क्या कह रहे है थाना प्रभारी
इधर युवक पर हमला करने का VIDEO सामने के आने के बाद मस्तूरी TI प्रकाश कांत ने कहा कि मारपीट का यह केस पुराना है, जिसमें दोनों पक्षों पर विवाद हुआ था। आरोप है कि नरेंद्र कश्यप और उसके साथियों ने बाइक में तोड़फोड़ किया था। इसलिए दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया गया है।
Author Profile

Latest entries
रायपुरApril 29, 2026मोटर साइकिल के पीछे बैठने वालों को भी लगाना होगा हेलमेट, पति के साथ पत्नी भी नजर आएगी हेलमेट में, सरकार ने जारी किया आदेश
UncategorizedApril 29, 2026आरक्षण का दशकों से इंतजार कर रही है देश की महिलाएं, नासिक की घटना शर्मशार, बाबाओं के चंगुल में न फंसे महिलाएं
बिलासपुरApril 28, 2026जिला पंचायत में विशेष सामान्य सभा : 33 प्रतिशत महिला आरक्षण का विरोध करने वालों के लिए निंदा प्रस्ताव पास
बिलासपुरApril 27, 2026CVRU के हॉस्टल से गायब छात्र मिला नागपुर में, पकड़कर ले आई पुलिस, ऑन लाइन सट्टा ने बना दिया था कर्जदार
