आयुष अग्रवाल/पत्थलगांव। गत दिवस विद्युत मण्डल पत्थलगांव के द्वारा बिना टेण्डर के हजारों बिजली खम्भा गाड़ने और बाद उक्त खम्भो का टेण्डर लगाने तथा विभाग द्वारा ठेकेदारों से एक ठेकेदार के नाम टेण्डर देने दबाव बनाने को लेकर प्रकाशित समाचार से बौखलाये विद्युत ठेकेदार धनजंय तिवारी द्वारा एक सामाजिक ग्रुप में जशपुरांचल समाचार पत्र एवं सम्पादक के विरुद्ध टिप्पणी करते हुवे वाट्सएप कालिंग कर धमकी देने को लेकर प्रेस क्लब पत्थलगांव के पत्रकारों की स्थानीय रेस्टहाउस में बैठक कर चर्चा की गई तथा समाचार को लेकर ठेकेदार तिवारी द्वारा समाचार पत्र एवं उसके सम्पादक के बारे पद तथा समाचार पत्र के बारे में टिप्पणी करने को लेकर ववद्युत ठेकेदार धनन्जय तिवारी के कृत्य की निन्दा प्रस्ताव करते हुए समाचार के माध्यम से विद्युत विभाग के खम्भा गाड़ने सम्बंधित टेण्डर मामले में पूर्व प्रकाशित समाचार को संज्ञान में लेकर विशेष जांच कराने तथा ठेकेदार की डिग्री की जांच कराने की मांग की गई।और मुख्यमंत्री के जशपुर जिला आगमन पर विद्युत विभाग के गड़बड़ झाला मामले को लेकर चर्चा करते हुए शिकायत पत्र सौपने का निर्णय लिया गया है।बैठक में पत्रकार विजय त्रिपाठी, सुरेन्द्र चेतावनी, राजेश अग्रवाल,नीरज गुप्ता, अतुल त्रिपाठी, मुकेश अग्रवाल, शिव राजपूत, आयुष अग्रवाल,बबलु तिवारी, जितेन्द्र गुप्ता,श्याम चौहान, जितेन्द्र सोनी,प्रदीप ठाकुर, संजय तिवारी, सौरभ त्रिपाठी,छत्रमोहन यादव, अभिषेक शुक्ला, दीपेश रोहिला आदि उपस्थित रहे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 16, 202615 अगस्त की खास खबर : शोले, गोवा, शेरा और रोमियो सब बिका, एक पकड़ा गया
बिलासपुरAugust 16, 2026नयनतारा शर्मा कॉलेज में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
बिलासपुरAugust 15, 2026गरिमामय माहौल में मनाया गया 80 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह, केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने किया ध्वजारोहण, 13 प्लाटूनों ने किया भव्य परेड प्रदर्शन
बिलासपुरAugust 14, 2026मॉर्निंग वॉक में निकले दंपत्ति, चोरों ने घर में बोला धावा, लाखों के गहने कर दिए पार, पुलिस ने किया गिरफ्तार
