महासमुंद। आंगनबाड़ी के खाने में छिपकली गिर गई। वही खाना बच्चों को खिला दिया गया। इस खाना को खाकर 16 बच्चे बीमार पड़ गए है। बच्चो को इलाज के लिये सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार सरायपाली क्षेत्र के ग्राम पोटका में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र सन्चालित है। आंगनबाड़ी में आज बच्चो के लिये खाना बना था। खाने में कही से छिपकली गिर के मर गयी थी। जो खाना परोसते वक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की नजर में नही आ सकी। बच्चो की तबियत बिगड़ने पर देखने पर खाने में छिपकली मरी पड़ी मिली। खाना खाने के बाद बच्चो को उल्टियां होने लगीं। जिस पर 16 बच्चो को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायपाली में भर्ती करवाया गया। यहां बच्चो के परीक्षण में उनके शरीर मे विषाक्त पदार्थ मिला। ब्लाक मेडिकल आफिसर डाक्टर नारायण साहू के अनुसार सभी बच्चो को दवाइयां दी गयी है और उनका उपचार जारी है। फिलहाल सभी बच्चो की हालत स्थिर है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJuly 2, 2026खेत समतल करने के नाम पर 9 लाख की ठगी, 6 गिरफ्तार, बकरी चोरी में भी है आरोपी
बिलासपुरJuly 2, 2026खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, चैन माउंटेन, जेसीबी, हाइवा, ट्रैक्टर ट्राली के साथ 840 घन मीटर रेत जप्त
बिलासपुरJuly 1, 2026एक्सप्रेस ट्रेन के AC कोच में चोरी, डेढ़ लाख के सामान के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, सवाल – कोच में घुसा कैसे शातिर चोर ?
बिलासपुरJuly 1, 2026सुपर स्पेशलिटी को निजीकरण करने की तैयारी, कांग्रेस ने किया जंग का ऐलान, कहा – जनहित का मुद्दा है बर्दास्त नहीं किया जाएगा
