रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट मुलाकात कार्यक्रम के तहत सूरजपुर जिले के दौरे पर हैं। उन्होंने रघुनाथ नगर में पेड़ के नीचे अपनी चौपाल लगाई। आस-पास के गांवों से हजारों लोग मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे थे। वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रतापपुर के गोविंदपुर में पहली कार्रवाई की है। जिले के डीएफओ मनीष कश्यप और एक रेंजर को निलंबन के आदेश दिए है। निलंबन की कार्यवाही गौठान सम्बंधित शिकायत पर हुई है।

सीएम भूपेश बघेल आज दोपहर बाद सूरजपुर पहुंचे। इस दौरान प्रतापगढ़ में आम लोगों से बात करते हुए उनकी समस्याएं सुनी। मुख्यमंत्री को जब यहां बने गौठानों में लापरवाही की शिकायत मिली तो उन्होंने तत्काल कार्रवाई करते हुए सूरजपुर के डीएफओ मनीष कश्यप और रेंजर संस्कृति वारले को निलंबित करने के निर्देश दिया। हालाकि, डीएफओ के निलंबन की खबर के बाद गफलत भी हुई। लोगों ने कहा, रिटायर डीएफओ के टाइम का मामला है। बाद में पूर्व डीएफओ बी एस भगत के साथ ही वर्तमान डीएफओ यानी सूरज कश्यप को निलंबित करने की आधिकारिक पुष्टि हो गई। मंत्रालय से डीएफओ के और वन मुख्यालय से रेंजर के निलंबन का आदेश थोड़ी देर में जारी हो जाएगा।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रघुनाथनगर की चौपाल में आम नागरिकों की शिकायत पर तत्काल कार्यवाही करते हुए वाड्रफनगर तहसील कार्यालय में पदस्थ पटवारी पन्नेलाल सोनवानी को निलंबित करने के निर्देश दिए। पटवारी के खिलाफ किसानों से रिश्वत लेने की शिकायतें की गई थी। मुख्यमंत्री ने रघुनाथनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अत्याधुनिक एक्सरे मशीन का लोकार्पण किया। नई एक्सरे मशीन से अस्पताल में उपचार के लिए आने वाले मराजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री ने रघुनाथनगर के तहसील कार्यालय और स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल का भी निरीक्षण किया।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 16, 202615 अगस्त की खास खबर : शोले, गोवा, शेरा और रोमियो सब बिका, एक पकड़ा गया
बिलासपुरAugust 16, 2026नयनतारा शर्मा कॉलेज में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
बिलासपुरAugust 15, 2026गरिमामय माहौल में मनाया गया 80 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह, केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने किया ध्वजारोहण, 13 प्लाटूनों ने किया भव्य परेड प्रदर्शन
बिलासपुरAugust 14, 2026मॉर्निंग वॉक में निकले दंपत्ति, चोरों ने घर में बोला धावा, लाखों के गहने कर दिए पार, पुलिस ने किया गिरफ्तार
