बिलासपुर। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के संगठन चुनाव के मद्देनजर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश भर में कांग्रेस का डिजिटल सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान में बिलासपुर जिले के बेलतरा विधानसभा से कांग्रेस नेता एवं जिला कांग्रेस झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष दिलीप सिंह पाटिल ने मॉडल एनरोलर की भूमिका निभाते हुए लगभग डेढ़ हजार सदस्य बना लिए हैं। गौरतलब है कि कांग्रेस पार्टी ने जिलेवार वरिष्ठ नेताओं को एंनरोलर की जिम्मेदारी देते हुए उन्हें पार्टी के लिए सदस्य बनाने की जिम्मेदारी सौंपी है। इस जिम्मेदारी को बखूबी निभाते हुए जिला कांग्रेस झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष दिलीप सिंह पाटिल ने अपने क्षेत्र के अंतर्गत बेलतरा विधानसभा में लगभग डेढ़ हजार सदस्यों को कांग्रेस पार्टी से जोड़ा है जोकि अपने आप में एक रिकॉर्ड है। जिले के किसी भी क्षेत्र के एनरोलर ने अब तक डेढ़ हजार सदस्य नहीं बनाए हैं। पिछले बार वर्ष 2018 में भी दिलीप पाटिल का सदस्य बनाने में जबरदस्त प्रदर्शन रहा था। दिलीप पाटिल की माताजी श्रीमती यशोदा पाटिल वर्ष 1989 से कॉन्ग्रेस की जमीन से जुड़ी कार्यकर्ता रही है, जिन्होंने पंचायत चुनाव से लेकर संगठन चुनाव तक में अपनी सक्रिय भूमिका निभाते हुए हमेशा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी को लीड दिलाई है। अपनी माता के मार्गदर्शन में दिलीप पाटिल भी चार बार लिंगियाडीह ग्राम पंचायत से पंच और एक बार उपसरपंच रह चुके हैं। उन्होंने भी बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में अपनी सक्रिय भूमिका निभाते हुए जमीन से जुड़े कार्यकर्ताओं को एकजुट किया है और क्षेत्र में कांग्रेस को बढ़त दिलाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। नगर निगम में शामिल होने के बाद दिलीप पाटिल ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष और वर्तमान पार्षद विजय केसरवानी के पक्ष में अपना नाम वापस लेकर अपने वार्ड से कांग्रेस को जीत दिलाई। ऐसे कर्मठ और निष्ठावान कॉन्ग्रेस कार्यकर्ता का सम्मान करते हुए कांग्रेस पार्टी को इन्हें किसी अच्छे पद पर मनोनीत करना चाहिए जिससे भविष्य में कांग्रेस के प्रति समर्पित और निष्ठावान कार्यकर्ताओं को प्रेरणा मिल सके।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedApril 29, 2026आरक्षण का दशकों से इंतजार कर रही है देश की महिलाएं, नासिक की घटना शर्मशार, बाबाओं के चंगुल में न फंसे महिलाएं
बिलासपुरApril 28, 2026जिला पंचायत में विशेष सामान्य सभा : 33 प्रतिशत महिला आरक्षण का विरोध करने वालों के लिए निंदा प्रस्ताव पास
बिलासपुरApril 27, 2026CVRU के हॉस्टल से गायब छात्र मिला नागपुर में, पकड़कर ले आई पुलिस, ऑन लाइन सट्टा ने बना दिया था कर्जदार
रायपुरApril 27, 2026भारतमाला घोटाला : पूर्व मंत्री के भाई के घर ED का छापा, 500 करोड़ रुपए से ज्यादा का है मुआवजा घोटाला
