पत्थलगांव । पत्थलगांव को जिला बनाओ संगठन के द्वारा मंगलवार के दूसरे दिन भी शहर के बस स्टैंड चौक के समीप धरना प्रदर्शन किया गया । इस दौरान जिला बनाओ संगठन के बैनर तले स्थानीय लोगों से समर्थन हासिल करने के लिए सब्जी मंडी और बस स्टैंड इलाके के साथ ही शहर दुकानों में पदयात्रा कर समर्थन की अपील की गई । इस दौरान लोगों ने हाथों में जिला बनाओ के बैनर पोस्टर लेकर पदयात्रा की । वही दुकानदारों, राहगीरों, ठेलों खोमचे सहित बस , टैक्सी चालकों से समर्थन देने की अपील की गई । पदयात्रा में दर्जनों लोग शामिल हुए । मालूम हो कि पत्थलगांव को जिला बनाने की वर्षो पुरानी मांगे है । आगामी महीने में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पत्थलगांव को दौड़ा है । जिसे देखते हुए पत्थलगांव के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के लोग अनिश्चितकालीन धरना पर बैठ गए है । धरना पर बैठे लोगों का कहना है पूर्व में भाजपा व कोंग्रेस सरकार ने सत्ता में आने से पूर्व पत्थलगांव को जिला बनाने की वादा किया था । लेकिन भाजपा ने अपना वादा पूरा भी नही किया । वही कोंग्रेस का भी 3.5 वर्ष होने को है लेकीन अब तक जिला बनाने की वादा पूरा नही किए जाने से लोगों में आक्रोश व्याप्त है । जिसका असर आगामी विधानसभा चुनाव में दिख सकता है । स्थानीय लोगों को आश लगाए है कि आगामी महीने में सूबे के मुखिया भूपेश बघेल पत्थलगांव आने के दौरान लोगों की मांग को पूरी कर सके।

Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
रायगढ़September 29, 2026इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से 816 सिलेंडर गायब, रिकॉर्ड में दिखा रहा 18 सौ उपभोक्ता को ऑन लाइन डिलीवरी, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
दुर्गSeptember 29, 2026भिलाई स्टील प्लांट से 114 करोड़ का लोहा चोरी, CBI को सौंपी गई जांच की जिम्मेदारी, कई सफेदपोश होंगे बेनकाब
