रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट मुलाकात के लिए मंगलवार को लुंड्रा विधानसभा के सहनपुर ग्राम पहुंचे। यहां आम के पेड़ के नीचे लोगों से भेंट मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने कई बड़ी घोषणाएं कीं। मुख्यमंत्री ने युवाओं को बड़ी सौगात देते हुए धौरपुर में नया महाविद्यालय खोलने की घोषणा की। राजस्व प्रकरणों के निराकरण में तेजी आए इसके लिए मुख्यमंत्री ने धौरपुर में एसडीएम कार्यालय कार्यालय खोलने की भी घोषणा की है। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने मछली नदी पर पुल निर्माण, रघुनाथपुर में उप तहसील खोलने, सहनपुर मिडिल स्कूल को हाई स्कूल में उन्नयन करने के साथ ही सहनपुर में उप स्वास्थ्य केंद्र खोलने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने साप्ताहिक बाजार में शेड और चबूतरा का निर्माण, शासकीय उ.मा. स्कूल लुंड्रा एवं कुदारी लमगांव में अतिरिक्त कक्ष के निर्माण, शासकीय उ.मा. विद्यालय करौली, बरगीडीह, रघुनाथपुर में भवन निर्माण की स्वीकृति भी दी है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने यह भी कहा है कि जनता की सुविधा के लिए जहां जिस चीज की आवश्यकता होगी वहां उसे जरूर पूर्ण किया जाएगा।


00 महत्वपूर्ण घोषणाएं
1 सहनपुर में उप स्वास्थ्य केन्द्र खोलने की घोषणा
2 सहनपुर मिडिल स्कूल का हाई स्कूल में उन्नयन
3 सहनपुर साप्ताहिक बाजार को व्यवस्थित कर शेड व चबूतरा निर्माण किया जाएगा।
4 शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लुंड्रा में अतिरिक्त कक्ष का निर्माण करायेंगे।
5 ग्राम धौरपुर में शासकीय महाविद्यालय की स्थापना की जायेगी।
6 धौरपुर में एसबीआई की शाखा खोलने की प्रक्रिया प्रारंभ की जायेगी।
7 धौरपुर में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय की स्थापना की जायेगी।
8 ग्राम पंचायत कुन्नी एवं ग्राम पंचायत रघुनाथपुर में उप तहसील की स्थापना की जायेगी।
9 ग्राम गगोली के पास मछली नदी पर पुल निर्माण किया जायेगा।
10 शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उदारी और लमगांव में अतिरिक्त कक्ष निर्माण की स्वीकृति।
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करौली, रघुनाथपुर, बरगीडीह हेतु स्वयं के भवनों के निर्माण की स्वीकृति।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJuly 2, 2026खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, चैन माउंटेन, जेसीबी, हाइवा, ट्रैक्टर ट्राली के साथ 840 घन मीटर रेत जप्त
बिलासपुरJuly 1, 2026एक्सप्रेस ट्रेन के AC कोच में चोरी, डेढ़ लाख के सामान के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, सवाल – कोच में घुसा कैसे शातिर चोर ?
बिलासपुरJuly 1, 2026सुपर स्पेशलिटी को निजीकरण करने की तैयारी, कांग्रेस ने किया जंग का ऐलान, कहा – जनहित का मुद्दा है बर्दास्त नहीं किया जाएगा
बिलासपुरJune 30, 2026अपहरण कर फिरौती माँगने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, दो पहले से है जेल में, पुलिस को देने के लिए मांगे थे 50 हजार
