बिलासपुर। संप्रेक्षण गृह से दो बच्चे कर्मचारियों को चकमा देकर भाग गए है। सुबह भागने वाले बच्चों की सूचना शाम को सरकंडा थाने में दी गई है। फिलहाल बंच्चो को पुलिस तलाश रही है।
मंगलवार की सुबह 8.12 बजे बाल संप्रेषण गृह बिलासपुर से 2 अपचारी बालक दीवार फांदकर भाग गए है। बच्चों को गार्डनिंग के लिए निकाले गए थे। इसी दौरान मौका देखकर पीछे की दिवार को फांदकर भाग गए। दोनों बंच्चो को सरकंडा और कोटा से चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में संरक्षण गृह के अधिकारियों की लापवाही सामने आ रही है। एक तो बच्चे उन्हें चकमा देने में सफल रहे दूसरा बच्चे सुबह 8.12 बजे भागे लेकिन अधिकारियों ने सरकंडा थाने इसकी सूचना शाम 6.45 बजे दी गई है। हालांकि पुलिस ने जो जानकारी दी है उसके अनुसार बंच्चो को कोटा में देखा गया है। फिलहाल पुलिस दोनों बच्चों की तलाश कर रही है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 22, 2026नयनतारा शर्मा कॉलेज पंधी के NSS दल द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन
बिलासपुरSeptember 22, 2026गणेश पंडाल में बवाल, एक की हत्या 3 घायल, 1 नाबालिग समेत 13 गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 21, 2026कोयला व्यापारी को लोहा व्यापारी ने लगाया ढाई करोड़ का चूना, आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 21, 2026एक साथ 3 चोरी का खुलासा, 4 गिरफ्तार, 1 किलो चांदी, 12 ग्राम सोना समेत 5 लाख का माल जप्त
