रायपुर। धरना, प्रदर्शन, रैली, जुलूस को लेकर प्रदेश सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन के विरोध में भारतीय जनता पार्टी ने पूरे प्रदेश प्रदर्शन किया। इस दौरान अलग-अलग जिलों में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी भी दी। दावा किया जा रहा है कि इस गाइडलाइन के विरोध में 70 हजार से अधिक कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी दी है।

भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ ने आंदोलन और धरना संबंधी जारी की गई गाइडलाइन के विरोध में प्रदेश भर में प्रदर्शन किया और अपनी गिरफ्तारी दी है। किसी भी सार्वजनिक आयोजन के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने 19 बिंदुओं को अनिवार्य किया है। भाजपा का दावा है कि इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के सत्तर हजार से अधिक कार्यकर्ताओं ने पूरे प्रदेश भर में अपनी गिरफ्तारी दी।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने भाजपा की प्रांतीय बैठक में सरकार को 15 दिन में काला कानून वापस लेने का समय दिया था। लेकिन प्रदेश की कांग्रेस सरकार के अड़ियल रवैए के बाद आज पूरे प्रदेश में जेल भरने के लिए सभी जिलों में भाजपा के संगठन व पार्टी के नेताओं, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने अपनी अपनी गिरफ्तारी दी है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने इस आंदोलन में अपने गृह जिले जशपुर में आंदोलन का नेतृत्व किया और हजारों कार्यकर्ताओं के साथ गिरफ्तारी दी।
भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने राजनांदगांव में कार्यकर्ताओं के साथ धरना-प्रदर्शन किया और गिरफ्तारी दी। इसी तरह प्रदेश की राजधानी रायपुर में बृजमोहन अग्रवाल के नेतृत में सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया गया। यहां भी सैकड़ो कार्यकर्ताओँ ने गिरफ्तारी दी। न्यायधानी में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक के नेतृत्व में नेहरू चौक में प्रदर्शन किया गया और गिरफ्तारी दी। कोरबा में पूर्व मंत्री ननकीराम कंवर के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया और गिरफ्तारी दी गई। इसी तरह प्रदेश के हर जिले में अलग-अलग नेताओं के नेतृत्व में धरना, प्रदर्शन के बाद गिरफ्तारी दी गई।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJuly 1, 2026एक्सप्रेस ट्रेन के AC कोच में चोरी, डेढ़ लाख के सामान के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, सवाल – कोच में घुसा कैसे शातिर चोर ?
बिलासपुरJuly 1, 2026सुपर स्पेशलिटी को निजीकरण करने की तैयारी, कांग्रेस ने किया जंग का ऐलान, कहा – जनहित का मुद्दा है बर्दास्त नहीं किया जाएगा
बिलासपुरJune 30, 2026अपहरण कर फिरौती माँगने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, दो पहले से है जेल में, पुलिस को देने के लिए मांगे थे 50 हजार
बिलासपुरJune 29, 2026‘सराफा महासम्मेलन 2026’ का ऐतिहासिक आयोजन, प्रदेश के सराफा व्यापारी हुए शामिल, उप-मुख्यमंत्री की उपस्थिति में गूंजी व्यापारियों की मांगें
