बिलासपुर। तोरवा पुलिस ने परीक्षा केंद्रों से मोबाइल उड़ाने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पुलिस ने 20 नग मंहगी मोबाइल जब्त की है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शहर के एक्जाम सेंटरे से लगातार मोबाईल चोरी हो रही थी। आला अधिकारियों ने इसे रोकने के निर्देश दिए थे। इसी बीच मुखबिर से सूचना से सूचना मिली की आरोपी हर्षवर्धन कीर उर्फ ओम नामक व्यक्ति मोबाईल बेचने के फिराक में घुम रहा है। सूचना कि तस्दीकी हेतू आरोपी हर्षवर्धन कीर उर्फ औम नामक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया तो अपराध कबुल करते हुए बताया कि अपने साथी अमर धुरी एवं एक अन्य अपचारी बालक के साथ एक्जाम सेंटरों में स्कूटी के डिक्की से मोबाईल चोरी करते थे। जिससे पृथक पृथक आरोपियों से एवं अपचारी बालक से मेमोरेण्डम के आधार पर 20 नग मोबाईल जप्त किया गया। आरापियों/ अपचारी बालक को गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमाण्ड पर न्यायालय में पेश किया गया। सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी उप निरीक्षक फैजूल होदा साह, उप निरी0 हृदय शंकर पटेल, उप निरी0 अमृत लाल साहू, उप निरी० प्रभाकर तिवारी, थाना तारबाहर से प्र०आर०. सुरज तिवारी थाना तोरवा से आर० धर्मेन्द्र साहू, धिरेन्द्र सिंह, उदय पाटले, साहेब अली का सराहनीय योगदान रहा।

नाम आरोपीगण – 01 हर्ष वर्धन कीर उर्फ ओम पिता गोपी कीर उम्र 18 साल 04 माह पता रामायण चौक चांटीडीह थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर छ0ग0 02 अमन धुरी पिता विजय धुरी उम्र 25 साल पता कुटीरपारा मोपका थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर छ0ग0 एवं एक अपचारी बालक।
जप्ती : आरोपीगणो से 20 नग मोबाईल, विभिन्न कंपनियों का जुमला किमती करीबन 04 लाख रु
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 7, 2026शिव महापुराण कथा में उमड़ रही श्रद्धालुओं की अपार भीड़, तीन घंटे की लगातार बारिश के बाद भी नहीं डिगा भक्तों का उत्साह, चौथे दिन पंडाल पड़ा छोटा
बिलासपुरAugust 7, 2026प्रशिक्षु IPS पर लगे 1 करोड़ रिश्वत लेने का आरोप, CBI कोर्ट ने DGP से मांगी रिपोर्ट, 11 अगस्त को होगी सुनवाई
बिलासपुरAugust 7, 2026चैन पुलिंग को लेकर रेल प्रबंधन हुआ सख्त, चार महीने में ही 667 मामले दर्ज, वसूल चुके है 3 लाख से ज्यादा का जुर्माना
बिलासपुरAugust 5, 2026खेत में काम कर रहे भाई बहन को भालू नोचता रहा, नहीं बचा पाए ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
