रायपुर। राजधानी के DKS अस्पताल में डायलिसिस विभाग के एचओंडी डॉ.विकास सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। डॉक्टर पर हॉस्पिटल के ही एक नर्स ने छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मामला गोलबाजार थाना क्षेत्र का हैैं, डीकेएस हॉस्पिटल के डायलिसिस विभाग में डॉक्टर विकास सिंह एचओंडी के पद पदस्थ है। इसी हॉस्पिटल की एक नर्स ने गोलबाजार थाने में डॉ. विकास सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी है। पीड़ित नर्स का आरोप है कि फरवरी महीने में उसने डीकेएस हॉस्पिटल में भर्ती के लिए इंटरव्यू दिया था। इंटरव्यू के बाद से ही डॉ.विकास सिंह उस बुरी नजर रखते थे और अक्सर उससे अश्लील बाते कर छेड़छाड़ किया करते थे।
डॉ.विकास सिंह के झांसे में नही आने पर डॉक्टर ने उसकी सेलरी कम करने के साथ ही हॉस्टिल से टर्मिनेट करने की धमकी देने लगा। जिससे परेशान होकर नर्स ने पुलिस में डॉक्टर विकास सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पीड़ित नर्स की रिपोर्ट पर गोलबाजार पुलिस ने आरोपी डॉक्टर विकास सिंह के खिलाफ धारा 354, 509 के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार किया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
रायगढ़September 29, 2026इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से 816 सिलेंडर गायब, रिकॉर्ड में दिखा रहा 18 सौ उपभोक्ता को ऑन लाइन डिलीवरी, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
दुर्गSeptember 29, 2026भिलाई स्टील प्लांट से 114 करोड़ का लोहा चोरी, CBI को सौंपी गई जांच की जिम्मेदारी, कई सफेदपोश होंगे बेनकाब
