बिलासपुर। चकरभाठा पुलिस ने कालोनियों में करने वाले दो पुरुष और दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। चारों से पुलिस ने 50 हजार रुपए नगद और सोने के टॉप्स समेत 70 हजार रुपए का सामान जब्त किए है।

मिली जानकारी के अनुसार रामा वैैलि, जीवन विहार मे हुए चोरी की विवेचना के दौरान मुखबीर से सूचना मिली की संदेही आकाश जिसकी बुआ रामा वैैलि में काम करती है और बहुत पैसे खर्च कर रहा है। तब आकाश धुरी को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार करते हुये बताया कि वृंदा बाई और सुर्मिला बाई के बताने पर कि घर मे घर मालिक नहीं है l अच्छा मौका जान कर अपने साथी सुरेश के साथ मिलकर चकरभाठा के अलग अलग कालोनियो के मकानो से चोरी की वारदात को अंजाम दिये है ।
आरोपियों के कब्जे से नगदी 50,000 रूपये एवं एक जोडी सोने का टॉप्स वजनी 4.5 ग्राम कीमती 20,000 रूपये जुमला 70,000 रूपये एवं घटना में प्रयुक्त लोहे का राड (आला नकब) जप्त किया गया है एवं आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है ।
उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी मनोज नायक, उप निरीक्षक जगदीश ठाकुर, सउनि ढोलाराम, प्रधान आरक्षक सिद्धार्थ पांडे, प्रधान आरक्षक प्रवीण पांडे, नेरूल, राजेश, आदि का योगदान रहा।
गिरफ्तार आरोपी-
1 – आकाश धुरी पिता अंजु धुरी उम्र 19 वर्ष साकिन बोदरी थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर छ0ग0
2 – सुरेश धुरी पिता जहोरन धुरी उम्र 23 वर्ष साकिन बोदरी थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर छ0ग0
3- वृंदा बाई पति स्व जहोरन धुरी उम्र 48 वर्ष साकिन वार्ड क्रं 02 माताचौरा बोदरी थाना चकरभाठा बिलासपुर छ0ग0
4- सुर्मिला बाई ऊर्फ चिरैंया बाई पति मुकेश वर्मा उम्र 40 वर्ष साकिन बोदरी थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर छ0ग0 जप्ती – नगदी 50,000 रूपये एवं एक जोडी सोने का टॉप्स वजनी 4.5 ग्राम कीमती 20,000 रूपये जुमला 70,000 रूपये एवं घटना में प्रयुक्त लोहे का राड (आला नकब)
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 22, 2026नयनतारा शर्मा कॉलेज पंधी के NSS दल द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन
बिलासपुरSeptember 22, 2026गणेश पंडाल में बवाल, एक की हत्या 3 घायल, 1 नाबालिग समेत 13 गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 21, 2026कोयला व्यापारी को लोहा व्यापारी ने लगाया ढाई करोड़ का चूना, आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 21, 2026एक साथ 3 चोरी का खुलासा, 4 गिरफ्तार, 1 किलो चांदी, 12 ग्राम सोना समेत 5 लाख का माल जप्त
