बिलासपुर। तखतपुर के टिकरीपारा में जिन 6 मंदिरों में चोरी हुई थी उसे पुलिस ने सुलझा लिया है। इस मामले में पुलिस ने चोर सहित चोरी का माल बरामद कर लिया है।

चोरी की सूचना के महज 9 घंटे के अंदर पुलिस नेचुरल माल दोनों को बरामद कर लिया है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार थाने में जितेंद्र शुक्ला ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि बीती रात्रि में टिकरी पारा के मंदिर में चोर ने दान पेटी, मुकुट, घंटी सहित अन्य सामग्री को चोरी कर लिय है। सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और सर्च डॉग लेकर पुलिस मंदिर पहुंची। मंदिर पर रखे चप्पल के आधार पर पुलिस ने सुराग लगाते हुए चोर को पकड़ लिया, चोर से घंटी, दान पेटी, त्रिशूल, नाग व अन्य सामान जब्त कर लिया है। आजाद नगर निवासी आरोपी जुगर सूर्यवंशी पिता लक्ष्मण सूर्यवंशी उम्र 25 वर्ष से माल बरामद करते हुए धारा 457 380 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले को जांच में लिया है। मामले को सुलझाने में थाना प्रभारी एसआर साहू सालिकराम राजपूत 112 के आरक्षक ओमकार राजपूत थाने में पदस्थ आरक्षक ओमकार राजपूत आकाश निषाद प्रीतम ध्रुव ,प्रकाश ठाकुर मनमोहन कोसले राकेश भारद्वाज और पंकज यादव शामिल है पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए चोरी के महज 9 घंटे के अंदर चोर और माल को बरामद कर लिया है।
चप्पल से मिला सुराग
6 मंदिरों की चोरी मे जिस जुगर सूर्यवंशी पिता लक्ष्मण सूर्यवंशी उर्म 25 वर्ष को पकड़ा गया है वह रात में अपने दोस्त मनीष सूर्यवंशी के साथ ढाबे में खाना खाने गया था और उसकी चप्पल रात को 1:00 बजे मांग कर सीधे टिकरीपारा गया और हनुमान मंदिर में चोरी करते वक्त चप्पल को बाहर उतार दिया था। बाद में वहां से चप्पल पहनना भूल गया और उसी चप्पल के आधार पर पुलिस ने पता किया तो सबसे पहले मनीष को उठाकर लाए उसके बाद उसने बताया कि उसकी चप्पल तो रात को जुगर ले गया था। इसी के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
रायगढ़September 29, 2026इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से 816 सिलेंडर गायब, रिकॉर्ड में दिखा रहा 18 सौ उपभोक्ता को ऑन लाइन डिलीवरी, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
दुर्गSeptember 29, 2026भिलाई स्टील प्लांट से 114 करोड़ का लोहा चोरी, CBI को सौंपी गई जांच की जिम्मेदारी, कई सफेदपोश होंगे बेनकाब
