कोरबा। दीपका थानांतर्गत संचालित एक निजी कंपनी के परिसर में दो अधेड़ों की रॉड से बेरहमी पूर्वक पिटाई करने युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। युवक ने दोनो को न केवल पिटाई की वीडियो बनाकर वायरल भी किया।युवक की पिटाई के बाद एसपी ने निजी कपनियों के संचालकों की बैठक लेकर ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं करने की चेतावनी दी है।

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की शाम घटित इस घटनाक्रम का वीडियो शनिवार को वायरल हुआ था। वीडियो वायरल होते ही पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने संज्ञान लेकर उक्त युवक और पीड़ित लोगों का पता लगाने के निर्देश जारी किए। दर्री सीएसपी सुश्री लितेश सिंह के मार्गदर्शन में दीपका पुलिस के द्वारा दोनों की तलाश शुरू की गई और आखिरकार सुभाष नगर दीपका के रहने वाले विक्की राज के रूप में उक्त युवक की पहचान हुई। पुलिस ने इस मामले में युवक विक्की राज को धारा 151 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए जेल दाखिल करा दिया गया है। पुलिस ने विक्की राज के हवाले से जानकारी दी है की दोनों अधेड़ चोरी करने के लिए निजी कंपनी के परिसर में घुसे थे जिन्हें पकड़ लेने के बाद सुपरवाइजर विक्की राज के द्वारा पीटा गया था। सीएसपी ने कहा है कि सजा देने का यह तरीका गैरकानूनी है और इस तरह के किसी भी गैर कानूनी कृत्य को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
अधेड़ लोगों की रॉड से पिटाई के मामले को गंभीरता से लेते हुए सीएसपी लितेश सिंह ने पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के मार्गदर्शन में एसईसीएल के माइंस में आउटसोर्सिंग में कार्य करने वाली सभी कंपनियों के अधिकारियों को बुलाकर उनकी मीटिंग ली। इन कंपनियों के जिम्मेदार अधिकारियों को उनके मातहत कर्मचारियों के द्वारा इस प्रकार की किसी भी घटना के नहीं करने के कड़े निर्देश दिए गए। साथ ही उन कंपनियों में ग्रामीणों द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर आए दिन प्रदर्शन को लेकर भी उन्हें चेतावनी दी गई इस प्रकार की पुनरावृत्ति भविष्य में न हो।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
बिलासपुरSeptember 16, 2026ढाबा को बना लिया था बार, पुलिस ने किया संचालक को गिरफ्तार, जप्त की शराब की बोतलें
बिलासपुरSeptember 16, 2026झीरम कांड के 10 आरोपियों को मृत्यु दंड की सजा, कांग्रेस के 29 नेताओं की हुई थी हत्या, देखें आरोपियों की सूची…
