जांजगीर-चांपा। जिले से एकबार फिर से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिसमे तीन पटवारियों को एक महिला के साथ रंगरेलियां मनाते पकड़ा गया है। बताया जा रहा है धरना प्रदर्शन समाप्त होते ही तीनो पटवारी पिछले कुछ दिनों से महिला के घर आ रहे थे। गांव के लोगों ने पकड़े जाने के बाद नशे में धुत्त तीनो पटवारियों के साथ महिला की जमकर ठुकाई कर रहे है। इस पूरे घटनाक्रम का पिछले दो दिनों से वीडियो वायरल भी हो रहा है। आपको बता दे जांजगीर जिले में पिछले कुछ दिनों से पटवारियों का हड़ताल चल रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला जांजगीर-चांपा जिले के जांजगीर थाना क्षेत्र का है। जिसमें इन तीनों पटवारियों बुद्धेश्वर देवांगन, बालमुकुंद राठौर और संतोष दास मानिकपुरी में से संतोष मानिकपुरी की पत्नी को किसी ने इस बात की सूचना दी कि उनका पति लक्ष्मीपुर गांव में एक महिला के साथ उसके घर में घुसे हुए हैं। इसके बाद पटवारी की पत्नी बेलन लेके अपने बेटे के साथ मौके पर पहुंच गई। गांव पहुंचने बाद पहले वह ग्रामीणों को इकट्ठा कर लिया, फिर महिला के घर को घेरकर तीनों पटवारियों को बाहर निकाला और उनसे सवाल जवाब किया। जिसके बाद हंगामा तेज हो गया और कुछ लोगों ने तीनों ही पटवारियों की जमकर पिटाई कर दी। महिला को पीटने वालों में एक पटवारी की पत्नी भी शामिल है।
इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो वहां मौजूद लोगों ने बनाया जो बीती रात वायरल हो गया। बताया जा रहा है कि यह पूरी घटना 1 जून के रात की है। घटना के बाद मान मनव्वल और लेनदेन के बाद मामला निपटा भी लिया गया था। लेकिन इसके कुछ दिनों बाद ही कल रात यह वीडियो किसी ने सोशल मीडिया पर डाल दिया और वीडियो वायरल हो गया।
बता दें कि ये वीडियो उस वक्त वायरल हो रहा है जब पामगढ़ और डभरा तहसील अंतर्गत दो पटवारियों का रिश्वत लेने का वीडियो वायरल होने के बाद जांजगीर जिले के 256 पटवारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे हैं।
Author Profile

Latest entries
रायगढ़September 29, 2026इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से 816 सिलेंडर गायब, रिकॉर्ड में दिखा रहा 18 सौ उपभोक्ता को ऑन लाइन डिलीवरी, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
दुर्गSeptember 29, 2026भिलाई स्टील प्लांट से 114 करोड़ का लोहा चोरी, CBI को सौंपी गई जांच की जिम्मेदारी, कई सफेदपोश होंगे बेनकाब
बिलासपुरSeptember 28, 2026गजब की ठगी है भाई, एक महिला ने युवक को झांसे में लेकर 83 लाख रुपए ठग लिए…, पढ़े मूर्खता की रोचक कहानी…
बिलासपुरSeptember 27, 2026मोबाईल चोरी किया, आधार रिसेटकर तीन लाख निकाल लिए, 4 शातिर चोर गिरफ्तार
