नक्सलियों के खजाने में पुलिस का धावा, मिल गया 3 किलो 84 ग्राम सोने की बिस्किट और 25 लख नगद

बीजापुर। भैरमगढ़ क्षेत्र में इंद्रावती नदी के पास जंगल में सुरक्षा बलों को नक्सलियों का छिपाया हुआ खजाना मिला है। नक्सलियों ने जंगल में  3.84 किलो सोना और 24 लाख 22,500 रुपये नगद छुपा रखे थे। बीजापुर जिले से पुलिस ने अभी तक 12 किलो 34 ग्राम सोना जप्त किया जा चुका है।
मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने मीडिया को बताया कि थाना भैरमगढ़ क्षेत्र के इन्द्रावती नदी के आसपास जंगल में जमीन के अंदर माओवादियों ने भारी मात्रा में हथियार और नगद छिपाकर रखे जाने की सूचना मिली थी। जिसके बाद डीआरजी और बीडीएस की टीम ने संयुक्त रूप से सर्चिंग अभियान चलाया। सर्चिंग के दौरान जवानों को जमीन के अंदर से स्टील के डिब्बे में 3.84 किलोग्राम (330 तोला) सोना और 24 लाख 22 हजार 500 रुपये नगद बरामद किए है।
अधिकारियों ने बताया कि भैरमगढ़ से लगभग 8 – 10 किलोमीटर दूर इन्द्रावती नदी के पास जंगल में चिन्हित स्थान पर सर्चिंग अभियान चलाया गया था। सर्चिंग अभियान के दौरान बीडीएस की टीम डिमाइनिंग एवं तलाशी की कार्यवाही करते हुए जमीन के अंदर छिपाकर रखा गया एक स्टील का डिब्बा बरामद किया। डिब्बे की तलाशी लेने पर उसमें 33 नग सोने की बिस्किट निकला। प्रत्येक बिस्किट का वजन 10 तोला है। जप्त कुल सोने की अनुमानित कीमत करीब चार करोड़ उनतीस लाख रुपये बताया जा रहा है। इसी तरह टेप से लिपटे पैकेट में 500 – 500 रूपए के नोटों का बंडल भी मिला। बरामद नगद राशि एवं सोने के संबंध में थाना भैरमगढ़ मे वैधानिक कार्रवाई की गई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार DRG, STF, COBRA और CRPF की संयुक्त कार्रवाई से जिला बीजापुर के कई स्थानों से अभी तक कुल आठ करोड़ चौबीस लाख तैतीस हजार तीन सौ रुपये नगद राशि जप्त की जा चुकी है। इसके अलावा 12.34 किलोग्राम सोना भी बरामद किया जा चुका है।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर +919406157580
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर +919406157580

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *