बिलासपुर में युवक कांग्रेस चुनाव के दौरान स्वास्थ्य विभाग की मितानिनों और स्वास्थ्य विभाग के दूसरे कर्मचारियों को फर्जी रूप से युवक कांग्रेस का सदस्य बना कर यूंका चुनाव मैं वोट डलवाने का आरोप लगातार लगाया जा रहा है। इस बीच हमारे पास एक वीडियो भेजा गया है। इस वीडियो में एक महिला दिखाई दे रही है। जिससे वीडियो में बातचीत करने वाला कह रहा है कि आप तो मितानिन हैं। मितानिन लोगों को इसमें वोट डालने का कोई अधिकार नहीं है। तब महिला जवाब देती है… रायपुर से आदेश आया है.. बिलासपुर में सोशल मीडिया में वायरल हो रहे इस वीडियो का युवक कांग्रेस के चुनाव से क्या संबंध है इस बाबत जानकार लोग ही टिप्पणी कर सकते हैं। हम इस वीडियो की प्रामाणिकता का दावा नहीं कर रहे। हम तो केवल उस वीडियो को आप के हवाले कर रहे हैं जिसे किसी ने हमारे पास भेजा है।
यहां यह बताना लाजमी है कि युवक कांग्रेस के चुनावों में स्वास्थ्य कर्मियों और मितानिनों को युवक कांग्रेस का फर्जी सदस्य बना कर वोट डलवाने का आरोप लगाया जा रहा है। अब उस आरोप और इस वीडियो का क्या संबंध है..! इस पर हम कोई टिप्पणी नहीं करेंगे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 15, 2026गरिमामय माहौल में मनाया गया 80 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह, केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने किया ध्वजारोहण, 13 प्लाटूनों ने किया भव्य परेड प्रदर्शन
बिलासपुरAugust 14, 2026मॉर्निंग वॉक में निकले दंपत्ति, चोरों ने घर में बोला धावा, लाखों के गहने कर दिए पार, पुलिस ने किया गिरफ्तार
बिलासपुरAugust 13, 2026दुरंतो एक्सप्रेस में विदेशी सोने की तस्करी, दो गिरफ्तार, RPF ने जप्त किया 2 करोड़ का सोना
बिलासपुरAugust 12, 2026बिलासपुर जैसा बेलतरा को खूबसूरत बनाना चाहते है सुशांत ! सवाल – बिलासपुर खूबसूरत कहां है ?
