जांजगीर। लात, घूंसा और बेलन से ठुकाई के बाद महिला के साथ रंगरेलियां मनाने के बाद तीनो पटवारियों को सस्पेंड कर दिया गया है। जांजगीर के SDM ने निलंबन आदेश जारी कर दिया है। निलंबन के दौरान तीनो पटवारी बलौदा में अटैच रहेंगे।

महिला के साथ रंगरेलियां मनाने वाले तीन पटवारियों के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की गई है। वीडियो वायरल होते ही राजस्व विभाग के अधिकारी सक्रिय हो गए थे। जैसे ही वायरल के वीडियो के सही होने की पुष्टि हुई जांजगीर SDM ने आदेश जारी करते हुए निलंबन आदेश जारी कर दिया। ग्राम केरा के पटवारी संतोष दास मानिकपुरी, नैला पटवारी बुद्धेश देवांगन और अवरीद पटवारी बालमुकुंद राठौर का वीडियो सोसल मीडिया में वायरल हो रहा है। एक जून की रात वे एक महिला के घर संदिग्ध अवस्था में मिले थे और ग्रामीणों ने तीनों पटवारियों की जमकर पिटाई कर दी। महिला के घर जाने की खबर एक पटवारी की पत्नी को मिली तो वह भी अपनी बहन के साथ बेलन लेकर पहुंच गई थी और उसने भी महिला व अपने पति की जमकर धुनाई की। इस मामले में पिटाई का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। सोशल मीडिया में वायरल हुए वीडियो के बाद पूरा प्रकरण उजागर हो गया। शाम होते – होते कलेक्टर के निर्देश पर सस्पेंशन का आर्डर जारी हो गया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 20, 2026पिकनिक स्पॉट देवरी-चिचौली हमेशा के लिए बंद, 7 साल में हो चुकी है 22 पर्यटकों की मौत
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
