बिलासपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बिलासपुर की बेटी की राजस्थान के कोटा कोटा में हुई हत्या पर गहरा दुःख जताया है। मुख्यमंत्री ने बिलासपुर आईजी को आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए राजस्थान पुलिस से समन्वय बनाने के निर्देश दिए हैं। मृत छात्रा के परिवारजनों के प्रति संवेदना जताते हुए छात्रा के परिजनों को हर संभव सहयोग के निर्देश भी दिए हैं। बिलासपुर की यह छात्रा राजस्थान के कोटा में कक्षा 12 की पढ़ाई के साथ-साथ नीट की तैयारी भी कर रही थी। NEET की तैयारी कर रही छात्रा को किडनैप कर हत्या का मामला सामने आया है। छात्रा की उम्र 17 साल बताई जा रही है। छात्रा बिलासपुर की रहने वाली है। छात्रा तीन दिन से लापता थी, उसके बाद छात्रा की लाश बुधवार को कोटा डैम के पास मिली।
छात्रा का नाम आलिया खान (17 ) बताया जा रहा है। वहीं वे न्यू राजीव गांधी नगर में हॉस्टल में रहकर एलन कोचिंग संस्थान से मेडिकल की तैयारी कर रही थी। दो दिन पहले उसका फोन बंद आया तो परिजनों ने कोटा पुलिस से संपर्क किया, छात्रा का लोकेशन कोटा डैम के पास मिली थी। जिस कोचिंग छात्रा आलिया की हत्या की गई है, वो पिछले कुछ समय से गुजरात निवासी एक युवक के संपर्क में थी। प्रथम दृष्टया दोनों की दोस्ती सोशल मीडिया के माध्यम से होना सामने आया है। युवक 4 जून को गुजरात से कोटा आया था वो 5 जून को छात्रा के संपर्क में आया और दोनों घूमने के लिए कोटा डैम की तरफ गए थे, उसके बाद से छात्रा लापता थी।
Author Profile

Latest entries
रायगढ़September 29, 2026इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से 816 सिलेंडर गायब, रिकॉर्ड में दिखा रहा 18 सौ उपभोक्ता को ऑन लाइन डिलीवरी, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
दुर्गSeptember 29, 2026भिलाई स्टील प्लांट से 114 करोड़ का लोहा चोरी, CBI को सौंपी गई जांच की जिम्मेदारी, कई सफेदपोश होंगे बेनकाब
बिलासपुरSeptember 28, 2026गजब की ठगी है भाई, एक महिला ने युवक को झांसे में लेकर 83 लाख रुपए ठग लिए…, पढ़े मूर्खता की रोचक कहानी…
बिलासपुरSeptember 27, 2026मोबाईल चोरी किया, आधार रिसेटकर तीन लाख निकाल लिए, 4 शातिर चोर गिरफ्तार
