बिलासपुर। यूथ कांग्रेस चुनाव में लगातार फर्जी वोटिंग का मामला सामने आ रहा है। मितानिनों के माध्यम से वोट डलवाए जा रहे है। इसको लेकर शिकवा_शिकायतों का दौर भी चल रहा है। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। अब सवाल ये उठता है की ऐसा करके प्रत्याशी किसे धोखा दे रहे है ? क्या फर्जी वोटिंग कराके यूथ कांग्रेस के पदाधिकारी संगठन को मजबूत कर लेंगे ?
युवक कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष और प्रदेश महासचिव, प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए मतदान हो रहा है। मतदान 12 मई से प्रारंभ होकर चुनाव 12 जून तक चलेगा। मतदान प्रक्रिया में तखतपुर और बिलासपुर विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए भी मतदान हो रहा है। तखतपुर विधानसभा अध्यक्ष प्रत्याशी हरीश राजपूत के अनुसार कुछ लोग बांधा क्षेत्र के सकेरी में मितानिनों के माध्यम से वोटिंग करवा रहे हैं। कैमरे में एक मितानिन ने बताया कि मास्टर ट्रेनर ने बैठक कर सभी मितानिनों को मतदाता सूची लेकर 18 से 35 आयु वर्ग के युवकों और युवतियों से संपर्क कर प्रत्याशी के समर्थन में मतदान कराने को कहा है। मितानिन ने बताया कि उसे मोबाइल चलाना नहीं आता। बिलासपुर से दो युवकों ने आकर ट्रेनिंग दिया है। राजपूत के अनुसार मतदान प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन बैलट पेपर जारी किया गया है। संबंधित प्रत्याशी को मतदान के लिए मतदाता परिचय पत्र दिखाकर पक्ष में मतदान के 7 सेकंड का वीडियो अपलोड कराया जा रहा है। राजपूत के अनुसार कुछ लोग अपनों को फायदा दिलाने मितानिन का गलत उपयोग कर रहे हैं। जबकि ऐसा किया जाना पूरी तरह से अनुचित है। वोटिंग कराने के लिए मितानिनों को नगद भुगतान किया जा रहा है। बुधवार को बिलासपुर में भी एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें एक स्वास्थ्य मितानिन यूथ कांग्रेस का वोट डलवा रही है। इसे बिलासपुर की स्वास्थ्य मितानिन होने का दावा किया जा रहा है। मितानिन से एक युवक पूछ रहा है कि आप कैसे कांग्रेस का वोट दिलाने के लिए काम कर रही हैं। इस पर मितानिन कह रही है कि उसे रायपुर से ऐसा ही आदेश दिया गया है। मितानिन ने आकाश शर्मा 5 और असलम का नाम भी लिया कि वह उनके लिए वोट करवा रही है। युवक कांग्रेस की ऑनलाइन सदस्यता में फर्जीवाड़ा होने की लगातार शिकायत सामने आ रही है। वायरल वीडियो के बिलासपुर के होने की बात कही जा रही है क्योंकि वीडियो में एक बाइक नजर आ रही है जिसका नंबर सीजी 10 एज 8206 है। सीजी 10 बिलासपुर की गाड़ियों में ही लिखा होता है।
Author Profile

Latest entries
रायगढ़September 29, 2026इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से 816 सिलेंडर गायब, रिकॉर्ड में दिखा रहा 18 सौ उपभोक्ता को ऑन लाइन डिलीवरी, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
दुर्गSeptember 29, 2026भिलाई स्टील प्लांट से 114 करोड़ का लोहा चोरी, CBI को सौंपी गई जांच की जिम्मेदारी, कई सफेदपोश होंगे बेनकाब
बिलासपुरSeptember 28, 2026गजब की ठगी है भाई, एक महिला ने युवक को झांसे में लेकर 83 लाख रुपए ठग लिए…, पढ़े मूर्खता की रोचक कहानी…
बिलासपुरSeptember 27, 2026मोबाईल चोरी किया, आधार रिसेटकर तीन लाख निकाल लिए, 4 शातिर चोर गिरफ्तार
