बिलासपुर- सार्वजनिक स्थानों में कचरा फेंकने,सड़क और गलियों में मलबा फैलाने तथा प्रतिबंधित प्लाॅस्टिक कैरी बेग रखने वालों के खिलाफ़ निगम कमिश्नर श्री अजय त्रिपाठी के निर्देश पर निगम ने 112 लोगों के खिलाफ़ कार्रवाई करते हुए अप्रैल से अब तक 70 हजार रूपये का जुर्माना वसूल किया है। कार्रवाई के दौरान 9260 ग्राम प्रतिबंधित प्लाॅस्टिक कैरी बेग भी जब्त किया गया है।
बीच सड़क में निर्माण सामग्री और मलबा डंप कर दिया जा रहा है जिससे ट्रैफिक जाम भी हो रहा है और प्रदूषण भी फैल रहा है। इसी तरह डोर टू डोर कचरा कलेक्शन करने वाली गाड़ियों में कचरा ना देकर सार्वजनिक स्थानों और सड़कों में भी लोगों द्वारा कचरा फेंक कर गंदगी फैलाई जा रही थी। जिसके खिलाफ अभियान छेड़ते हुए निगम ने कार्रवाई की है। बीते एक अप्रैल से सात जून तक निगम द्वारा कचरे से गंदगी फैलाने वाले 35 लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 8120 रूपये की जुर्माने की राशि वसूल की गई है। सड़क में मलबा और निर्माण सामग्री रखने वाले 20 लोगों पर 30600 का जुर्माना लगाया गया है। प्रतिबंधित प्लाॅस्टिक कैरी बेग रखने वाले 57 लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 31650 रूपये जुर्माने के तौर पर वसूल किया गया है। साथ ही 9260 ग्राम प्लाॅस्टिक कैरी बेग जब्त की गई है।
कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी-कमिश्नर
कमिश्नर अजय त्रिपाठी ने कहा की ऐसे लोगों के खिलाफ़ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी जो सड़क और गलियों में निर्माण सामग्री डंप किए है,कचरा फैलाकर गंदगी कर रहें हैं और प्रतिबंधित प्लाॅस्टिक को रखते हैं। कमिश्नर श्री त्रिपाठी शहरवासियों से अपील करते हुए कहा की निर्माण सामग्री सड़क पर बिल्कुल भी डंप ना करें,कचरा कलेक्शन गाड़ियों में कचरा दें और प्रतिबंधित प्लाॅस्टिक कैरी बेग का उपयोग ना करें।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 20, 2026पिकनिक स्पॉट देवरी-चिचौली हमेशा के लिए बंद, 7 साल में हो चुकी है 22 पर्यटकों की मौत
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
