बिलासपुर। दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय आजीविका मिशन नगर पालिक निगम बिलासपुर के अंतर्गत दो दिवसीय CRP प्रशिक्षण का आयोजन दृष्टि सभा कक्ष नगर निगम बिलासपुर में किया गया। जिसमें मास्टर ट्रेनर राजेश उइके मिशन प्रबंधक मुंगेली के द्वारा सामुदायिक स्रोत व्यक्ति (CRP) को स्व सहायता समूह/ALF गठन, पंचसूत्र, रजिस्ट्रार रख रखाव, स्व सहायता समूह/ALF को आवर्ती निधि, आपसी लेनदेन आदि अन्य विषयो में प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें बिलासपुर नगर निगम, नगर पंचायत बोदरी, बिल्हा, कोटा, तखतपुर एवं रतनपुर के CRP प्रशिक्षण में भाग ली। प्रशिक्षण समापन समारोह में CRP को प्रमाण पत्र वितरण कर उन्हें उत्साहित किया गया।
उक्त कार्यक्रम में माननीय आयुक्त महोदय अजय त्रिपाठी , उपायुक्त श्री के. के. पटेल, मिशन प्रबंधक माया शुक्ला, जी पदमावती, रानू सिंह, सभी सामुदायिक संगठक एवं CRP उपस्थित थे।
उक्त विषय की जानकारी बिलासपुर नगर निगम की दीनदयाल अंतोदय योजना के अंतर्गत आजीविका मिशन की सीटी मिशन प्रबंधक माया शुक्ला ने दी।

Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 20, 2026पिकनिक स्पॉट देवरी-चिचौली हमेशा के लिए बंद, 7 साल में हो चुकी है 22 पर्यटकों की मौत
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
