बिलासपुर। बिलासपुर के एसपी कार्यालय में आज महेंद्र कश्यप नाम का एक युवक आत्मदाह करने पहुंच गया। युवक के हाथ में एक जरिकेन था जिसमे पेट्रोल भरा हुआ था। बड़ी मशक्कत के बाद युवक के हाथ से पुलिस ने पेट्रोल से भरी जेरिकेन को छीनने में सफल हुई। युवक एक जमीन के सौदे में धोखा खाने के बाद यह कदम उठा रहा था।

आत्मदाह के लिए युवक के एसपी ऑफिस पहुंचने की खबर से पुलिस के हांथ-पांव फूल गए। आनन-फानन में इसकी सूचना सिविल लाइन पुलिस को दी गई। इसके बाद एडिशनल एसपी से लेकर थानेदार और आरक्षक तक दौड़ते भागते SP ऑफिस पहुंचे। सबसे पहले युवक के हाथ से पेट्रोल छीनकर उसे थाने लेकर आयी। बताया जा रहा है की युवक महेंद्र कश्यप ने किसी सुनील राम चंदानी से 11 लाख में जमीन का खरीदने का सौदा किया था। जमीन सौदे में पैसे लेने के बाद भी उसे जमीन नहीं मिल रहा है। सुनील चंदानी उसे पैसे भी वापस नहीं कर रहा है। सुनील उसे लगातार घुमा रहा है। महेंद्र ने बताया कि वो बीते छह महीने से परेशान है। कोतवाली में भी उसने इसकी शिकायत की है। शिकायत के बावजूद पुलिस जमीन दलाल सुनील पर कोई एक्शन नहीं ले रही है। पुलिस का उसे कोई सहयोग नहीं मिल रहा है। इसी से क्षुब्ध होकर वो आज आत्मदाह के लिए पेट्रोल लेकर एसपी ऑफिस पहुंचा था। हालांकि, पुलिस ने महेंद्र को समझाइश देते हुए कार्रवाई का आश्वाशन दिया है।
इस विषय में एएसपी उमेश कश्यप ने बताया कि आपसी लेनदेन का मामला होने और कोई दस्तावेज न होने के कारण पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है। अब मामले की गंभीरता और युवक के आत्मघाती कदम उठाने पर पुलिस ने युवक को सहयोग और कार्रवाई का आश्वाशन दिया है।
क्या है पूरा मामला: कोतवाली थाना क्षेत्र में रहने वाले महेंद्र कश्यप पूर्व में डब्ल्यूएचओ के कर्मचारी रहे हैं. उन्होंने एक जमीन के मामले में सिंधी कॉलोनी में रहने वाले सुनील चंदानी से संपर्क कर जमीन खरीदने का सौदा तय किया था. सौदा तय होने के बाद महेंद्र कश्यप ने सुनील चंदानी को कुछ पैसे एडवांस दिए थे, इसके बाद सुनील चंदानी ने जमीन के कागजात पूरा नहीं होने और उसे वैधानिकता के तहत कागजात कंप्लीट करने के लिए थोड़ा-थोड़ा कर लगभग 11 लाख रुपए ले लिए थे। इसके बाद सुनील चंदानी ना तो जमीन की रजिस्ट्री करवाया और ना ही पैसे वापस किया। महेंद्र कश्यप के द्वारा लगातार पैसे मांगने पर सुनील चंदानी उनसे मिलना और उनका फोन रिसीव करना भी बंद कर दिया। पुलिस जांच के दौरान कोतवाली पुलिस को यह पता चला कि सुनील चंदानी रायपुर के किसी बिल्डर के माध्यम से महेंद्र कश्यप को जमीन दिलाने वाला था। जमीन के एवज में महेंद्र कश्यप से मिले 11 लाख रुपए सुनील चंदानी ने बिल्डर को दे दिये। वर्तमान में बिल्डर की मौत हो चुकी है। जिस जमीन का सौदा किया जा रहा था उस जमीन के मालिक की भी मौत हो गई है। इस मामले में कार्रवाई करने और जांच में कोतवाली पुलिस उलझ गई है। क्योंकि एक तरफ जमीन दलाल सुनील चंदानी बिल्डर को पैसा देने की बात कह रहा है वहीं दूसरी तरफ बिल्डर का परिवार और जमीन मालिक की मौत ने पुलिस को उलझा दिया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 5, 2026खेत में काम कर रहे भाई बहन को भालू नोचता रहा, नहीं बचा पाए ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
बिलासपुरAugust 4, 202645 करोड़ के नकली नोट के लालच में सवा करोड़ के असली नोट गंवा बैठा व्यापारी, जांच में जुटी पुलिस
बिलासपुरAugust 3, 2026प्रमोशन और वेतन विसंगति को लेकर पटवारियों में आक्रोश, सौंपा ज्ञापन, कहा – RI की सीधी भर्ती बंद हो
बिलासपुरAugust 2, 20264 युवकों ने वृद्ध और उसके परिवार को किया ब्लैकमेल, ले लिए 15 लाख रुपए और 450 सोने के गहने, अब जाएंगे जेल
