बिलासपुर। ड्रग डिस्पोज़ल समिति बिलासपुर रेंज द्वारा बिलासपुर व रायगढ़ ज़िले के कुल 99 मामले में जब्त 19 क्विंटल 48 किलो 325 ग्राम गाँजा एवं 413 नग कफ सिरप का नष्टीकरण किया गया। पिछले 1 वर्ष में IG रतन लाल डांगी की अध्यक्षता में कुल 84 क्विंटल गाँजा एवं 7657 नग कफ सिरप का नष्टीकरण किया जा चुका है।

मादक पदार्थों के नष्टीकरण हेतु बिलासपुर रेंज स्तर पर 3 सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। जिनके द्वारा बिलासपुर व रायगढ़ ज़िले के नष्टीकरण योग्य कुल 99 प्रकरणो में धारा 20-B NDPS Act में जप्त मादक पदार्थ (गाँजा) कुल 19 क्विंटल 48 किलो 325 ग्राम गाँजा एवं 413 नग कफ सिरप के नष्टीकरण की कार्यवाही की गई। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष रतन लाल डांगी, सदस्य श्रीमती पारुल माथुर उमनि/वरिष्ठ पुलिस अधिक्षक बिलासपुर, क्षेत्रीय पर्यावरण अधिकारी महेश प्रसाद मिश्रा एवं पंचों की उपस्थिति में 11.06.22 को सृजन स्टील प्रा. लिमि. सिलपहरी के खुले भट्ठी में विधिवत जलाकर की गयी। विगत एक वर्ष में पुलिस महानिरीक्षक श्री रतन लाल डांगी की अध्यक्षता में बिलासपुर रेंज के ज़िलों में कुल 418 प्रकरणों में जप्त 84 क्विंटल गाँजा एवं 7657 नग कफ सिरप का नष्टीकरण किया गया है। समिति द्वारा गांजा नष्टीकरण की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 5, 2026खेत में काम कर रहे भाई बहन को भालू नोचता रहा, नहीं बचा पाए ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
बिलासपुरAugust 4, 202645 करोड़ के नकली नोट के लालच में सवा करोड़ के असली नोट गंवा बैठा व्यापारी, जांच में जुटी पुलिस
बिलासपुरAugust 3, 2026प्रमोशन और वेतन विसंगति को लेकर पटवारियों में आक्रोश, सौंपा ज्ञापन, कहा – RI की सीधी भर्ती बंद हो
बिलासपुरAugust 2, 20264 युवकों ने वृद्ध और उसके परिवार को किया ब्लैकमेल, ले लिए 15 लाख रुपए और 450 सोने के गहने, अब जाएंगे जेल
