जांजगीर।राहुल को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है। बच्चे तक लगातार बोरवेल के गड्ढे में संपर्क बनाने के लिए राहुल साहू के बड़े भाई से माइक के माध्यम से बातचीत जारी है। उसके भाई द्वारा लगातार संवाद किया जा रहा है।

एनडीआरएफ के अधिकारियों द्वारा ड्रिलिंग करने वाले सदस्यों से तैयारी कराई जा रही है। मशीन चेक किए जा रहे। मास्क, ऑक्सीजन के साथ नीचे उतरने के लिए तैयारी कराई जा रही है। पूर्वाभ्यास किया जा रहा है। प्रशासन द्वारा चारों तरफ घेरा बनाकर पुलिस लगाई जा रही है। लाइट के लिए खम्बे लगाए जा रहे है। कलेक्टर जितेन्द्र शुक्ला सहित पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल और तीन अन्य आईएएस अधिकारी नूपुर राशि पन्ना, राहुल देव, रेना जमील और प्रशासन की टीम रेस्कयू में जुटे है। सेना के अफसर, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ की टीम और पुलिस सहित नगर सेना के जवान भी लगे हुए है। पीडब्ल्यूडी, पीएचई, विद्युत विभाग, खनिज के साथ राजस्व, जनपद के अमला भी लगा हुआ है।

Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
रायगढ़September 29, 2026इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से 816 सिलेंडर गायब, रिकॉर्ड में दिखा रहा 18 सौ उपभोक्ता को ऑन लाइन डिलीवरी, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
दुर्गSeptember 29, 2026भिलाई स्टील प्लांट से 114 करोड़ का लोहा चोरी, CBI को सौंपी गई जांच की जिम्मेदारी, कई सफेदपोश होंगे बेनकाब
