बिलासपुर। ए.सी.सी.यू एवं रतनपुर पुलिस की सयुक्त टीम ने गांजा तस्करी के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी से पुलिस ने 8 किलो गांजा और स्विफ्ट कार जब्त किया है।

मिली जानकारी के अनुसार 12.06.2022 को ए.सी.सी.यू एवं सायबर सेल प्रभारी निरीक्षक हरविंदर सिंह को अवैध मादक पदार्थ गांजा तस्करी के संबंध में जानकारी मिली सूचना पर ए.सी.सी.यू एवं रतनपुर थाना की टीम ने संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए रतनपुर के समीप ग्राम मोहतराई के ओवर ब्रिज के नीचे मारूति स्वीफ्ट में रखे गांजा सहित आरोपी हेमलाल चंद्राकर पिता शोभाराम चंद्राकर उम्र 61 वर्षसाकिन सरईपाली थाना बेलटुकरी जिला नयापारा उड़ीशा को पकड लिया है। आरोपी के कब्जे से मादक पदार्थ गांजा 08 किलोग्राम एवं परिवहन में प्रयुक्त वाहन मारूति स्वीफ्ट क्र. सीजी 04 एल. डी 9910 तथा अन्य वस्तु कुल किमती 489700 रूपये जप्त कर थाना रतनपुर में नारकोटिक्स एक्ट अंतगर्त कार्यवाही की गई है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 20, 2026पिकनिक स्पॉट देवरी-चिचौली हमेशा के लिए बंद, 7 साल में हो चुकी है 22 पर्यटकों की मौत
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
