बिलासपुर। कोटा पुलिस ने दहेज के नाम पर महिला को प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए प्रेरित करने वाले 05 आरोपीयो को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला को दहेज में मोटरसाइकिल नहीं लाने पर प्रताड़ित करते थे।

मिली जानकारी के अनुसार 08.06.2022 को ग्राम करगीकला सरपंच के माध्यम से पुलिस को सूचना मिली की उनके ग्राम के नोहर साहू की नवविवाहिता पत्नी घर में आग में जल गई है। सूचना पर तत्काल कोटा पुलिस द्वारा जाकर तस्दीक किया गया। मौके पर नोहर साहू की पत्नी नागिता उर्फ श्वेता साहू की आग से जलकर मृत्यु चुकी थी। मौके पर मिट्टी तेल, माचिस पडा था, मर्ग सदर जांच पंचनामा कार्यवाही में लेकर शव का पीएम कराया गया। मामले में जांच दौरान मृतिका नगीता उर्फ श्वेता साहू उम्र 24 साल को उसके ससुराल वाले दहेज में मोटरसाइकिल नहीं लाए हो कहकर प्रताड़ित करते थे। जिससे मृतिका तंग आकर अपने ऊपर मिट्टीतेल डालकर माचिस से आग लगा ली। जिससे मृतिका की मौके पर ही मृत्यु हो गई। इस मामले में जांच दौरान अपराध सबूत पाए जाने से मृतिका के पति 01.नोहर कुमार साहू पति लेधरूराम उम्र 30 साल साकिन करगी कला 02. ससुर लेधरुराम पिता स्वर्गीय बसंत साहू 03. सास श्रीमती सातीन बाई 04. मनोहर साहू पिता लेधरुराम 05 श्रीमती माया साहू पति मनोहर साहू साकिन करगीकला थाना कोटा जिला बिलासपुर को गिरफ्तार कर विधिवत कार्यवाही की जा रही है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 20, 2026पिकनिक स्पॉट देवरी-चिचौली हमेशा के लिए बंद, 7 साल में हो चुकी है 22 पर्यटकों की मौत
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
