बिलासपुर। राहुल की जान बचाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी गई है। टनल की खुदाई के दौरान एक बड़ा सा चट्टान आ गया है। जिसके कारण रात में राहुल को नही निकाला जा सका।

रविवार रात लग रहा था की 12 बजे के पहले राहुल को निकल लिया जाएगा। लेकिन टनल खुदाई के दौरान एक बड़ा सा चट्टान आ गया है जिसे छोटी हैंड ड्रिलिंग मशीन से खुदाई करके चट्टान हटाने का प्रयास किया जा रहा है। बड़ी ड्रिलिंग मशीन से जमीन का कंपन बढ़ सकता है लिहाजा बड़ी मशीन से खुदाई नही की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि बीच में चट्टान नही आती तो राहुल को रात में ही सुरक्षित निकाला जा सकता था। इधर हैंड ड्रिलिंग मशीन से चट्टान को काटा जा रहा है दूसरी ओर राहुल से लगातार संपर्क स्थापित कर संवाद किया जा रहा है। इसके अलावा सुबह 5 बजे उसे 2 केला और फ्रूटी दिया गया था। उसने केला भी खाया और फ्रूटी भी पी थी। बता दें कि जांजगीर-चांपा जिले में बोरवेल के लिए खोदे गए गहरे गड्ढे में गिरे 11 साल के बच्चे को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने जानकारी दी है कि बोरवेल में गिरा राहुल अब खुद बाल्टी से पानी भरने में मदद कर रहा है। दरअसल, बोरवेल की दीवारों से थोड़ा-थोड़ा पानी रिस रहा और बच्चा ऊपर से भेजे गए बर्तन में पानी को भरने में मदद कर रहा है।

Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
रायगढ़September 29, 2026इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से 816 सिलेंडर गायब, रिकॉर्ड में दिखा रहा 18 सौ उपभोक्ता को ऑन लाइन डिलीवरी, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
दुर्गSeptember 29, 2026भिलाई स्टील प्लांट से 114 करोड़ का लोहा चोरी, CBI को सौंपी गई जांच की जिम्मेदारी, कई सफेदपोश होंगे बेनकाब
