जांजगीर । बोरवेल में फंसे राहुल को लेकर बुरी खबर आ रही है। उस तक पहुंचने के लिए महज एक मीटर की दूरी बची है, चट्टान को तेजी से काटा जा रहा है लेकिन उसकी तबियत बिगड़ने की खबर आ रही है। हालांकि NDRF की टीम और जिला प्रशासन के अधिकारी डेट हुए है।

अब महज एक मीटर की दूरी पर राहुल है। NDRF रस्सी लेकर रेस्क्यू कर रहा है। बोरवेल वाली जगह की घेराबंदी कर लोगों को हटाया गया है। एनडीआरएफ ने ऊपर में भी रेस्क्यू के काम को प्रारंभ किया है। लेकिन 72 घंटे से बोरवेल में फंसे राहुल के संबंध में एक बड़ी अपडेट सामने आ रही है। मौके पर मौजूद अधिकारियों की मानें तो राहुल की तबीयत पहले से बिगड़ने लगी है और इसके साथ ही बोरवेल के जलस्तर में भी लगातार इजाफा हो रहा है। जिसे कम करने के लिए लगातार प्रयास जारी हैं। इसके तहत क्षेत्र के दो स्टॉप डैम के गेट खोले गए हैं। जिससे बोरवेल का जलस्तर कम बना रहे। इसके साथ ही कोटवार के द्वारा कचन्दा और करवाडीह गांव में मुनादी करवाई गई है कि गांव के सभी बोर 24 घंटे लगातार चालू रखे जाएंगे। जिससे जलस्तर कम बना रहे और राहुल को जल स्तर से कोई खतरा न हो बता दें पिछले 72 घंटे से अधिक समय से राहुल बोरवेल के अंदर 60 फीट की गहराई पर फंसा हुआ है। जिसे बाहर निकालने के लिए सभी प्रयास अभी तक फेल होते नजर आए हैं। जिसके बाद अभी फिर से एक बार रोबोट का प्रयोग करके उसे निकालने के प्रयास जारी है। इसके साथ ही जिस टनल की खुदाई जारी थी, उसकी खुदाई 2 फीट और बची है। जिसे पूरा करने में बचाव दल को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। आज सुबह 5:00 बजे राहुल को फ्रूटी और दो केले दिए गए थे। जिसे खाने के बाद उसने अच्छा रिस्पांस दिया था। लेकिन अभी फिलहाल उसका रिस्पांस देना कम हुआ है। जो बचाव टीम के लिए एक चिंता का विषय बन कर सामने आ रहा है।

Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
रायगढ़September 29, 2026इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से 816 सिलेंडर गायब, रिकॉर्ड में दिखा रहा 18 सौ उपभोक्ता को ऑन लाइन डिलीवरी, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
दुर्गSeptember 29, 2026भिलाई स्टील प्लांट से 114 करोड़ का लोहा चोरी, CBI को सौंपी गई जांच की जिम्मेदारी, कई सफेदपोश होंगे बेनकाब
