नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को दिल्ली में एक बार फिर से गिरफ्तार कर लिया गया है। वो नई दिल्ली में आयोजित कांग्रेस के विरोध मार्च में शामिल हुए थे। गिरफ्तारी के दौरान दिल्ली पुलिस और मुख्यमंत्री की सुरक्षा में लगे जवानों के बीच झड़प हो गई।

सोमवार की तरह मंगलवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दिल्ली स्थित अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के दफ्तर से निकलकर ईडी के दफ्तर जाने के लिए मार्च में शामिल हुए। बीच रास्ते में ही पुलिस ने तमाम कांग्रेसी नेताओं को रोक लिया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनका साथ दे रहे रायपुर के विधायक विकास उपाध्याय को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। दरअसल राहुल गांधी के ईडी में पेश होने के मद्देनजर क्षेत्र में धारा 144 लागू की गई है और पुलिस किसी को भी इकट्ठा नहीं होने दे रही है। मुख्यमंत्री बघेल व अन्य कांग्रेस नेता ईडी दफ्तर जाने को लेकर आगे बढ़ रहे थे, इसी दौरान दिल्ली पुलिस उन्हें रोक रही थी। जब दिल्ली पुलिस ने नेताओं को आगे नहीं जाने दिया तो सभी धरने में बैठ गए जिसके बाद यह झड़प हुई। सोमवार को भी इसी तरह के विरोध प्रदर्शन के दौरान मुख्यमंत्री और विकास उपाध्याय गिरफ्तार हुए थे। हालांकि देर शाम उन्हें छोड़ दिया गया था।
मंगलवार को भी राहुल गांधी को ईडी के दफ्तर में पूछताछ के लिए बुलाया गया है। दरअसल नेशनल हेराल्ड नाम के अखबार की कंपनी का मालिकाना हक राहुल गांधी की कंपनी को मिला था। जिसमें पुराने शेयर होल्डर्स ने आर्थिक अनियमितता का आरोप लगाते हुए शिकायत ईडी से की थी। सालों से इस मामले की जांच और पूछताछ की जा रही है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का मंगलवार को जशपुर दौरा था जिसे दिल्ली के कार्यक्रम की वजह से रद्द करना पड़ा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सोमवार को रायपुर लौटते मगर कांग्रेस के इस विरोध मार्च की वजह से वह छत्तीसगढ़ नहीं आ सके अब फिलहाल देर शाम तक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के दिल्ली में ही रहने की गुंजाइश है।

Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJuly 1, 2026एक्सप्रेस ट्रेन के AC कोच में चोरी, डेढ़ लाख के सामान के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, सवाल – कोच में घुसा कैसे शातिर चोर ?
बिलासपुरJuly 1, 2026सुपर स्पेशलिटी को निजीकरण करने की तैयारी, कांग्रेस ने किया जंग का ऐलान, कहा – जनहित का मुद्दा है बर्दास्त नहीं किया जाएगा
बिलासपुरJune 30, 2026अपहरण कर फिरौती माँगने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, दो पहले से है जेल में, पुलिस को देने के लिए मांगे थे 50 हजार
बिलासपुरJune 29, 2026‘सराफा महासम्मेलन 2026’ का ऐतिहासिक आयोजन, प्रदेश के सराफा व्यापारी हुए शामिल, उप-मुख्यमंत्री की उपस्थिति में गूंजी व्यापारियों की मांगें
