बिलासपुर। कोनी पुलिस ने चोरी के एक मामले में एक नाबालिग के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से लगभग दो लाख रुपए के गहने जब्त किए है। आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार समृद्धि विहार कालोनी सेंदरी निवासी श्रीमती शैल हंस ने 9/06/2022 को थाने में आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि 08/06/2022 के 13:00 बजे से 09/06/2022 के प्रातः 09:00 बजे के मध्य अज्ञात आरोपी इसके मकान नं.-274 समृद्धि विहार कालोनी से सोने चांदी के जेवर कीमती 1,95,000/- रुपये चोरी कर ले गए है। मामले की विवेचना के दौरान ही 13/06/2022 को श्रृंगार सिटी कालोनी में दो लड़कों को चोरी करने के आशय से घुसने की सूचना पुलिस को मिली। सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और दोनो को पकड़कर थाना लाया गया। जिसमें से एक बालक से पूछताछ किया गया, जो अपने साथी सुरेश पटेल उर्फ मुकेश उर्फ पान्तनु एवं एक अन्य बालक के साथ मिलकर समृद्धि विहार में चोरी करना तथा चोरी के सोने चांदी के जेवर को आपस में बांटना स्वीकार किया। नाबालिग बालक के बयान के आधार पर आरोपी सुरेश पटेल उर्फ मुकेश उर्फ पान्तनु का तकनीकी सहायता लेकर पता तलाश किया जा रहा था जो ट्रेन में सवार होकर दिल्ली भाग रहा था। उसे पेण्ड्रोरोड रेलवे स्टेशन में पुलिस की टीम ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। जिससे चोरी की सम्पत्ति सोने चांदी के जेवरात बरामद किया गया है। आरोपियों एवं विधि से संघर्षरत् बालकों के विरुद्ध धारा 457, 380, 34 भादवि के तहत विधिवत् कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। जब्त सम्पत्ति :- दो नग सोने का झुमका, 11 नग चांदी का पायल, सोने का हार और झाला 01 नग, 8 नग सोने का मंगलसूत्र, एक नग सोने का टाप्स, दो नग टॉप्स, एक नग सोने का अंगुठी, एक जोड़ी सोने का बॉली, एक नग सोने का नथ, एक नग चांदी का बिछिया सेट, जुमला कीमती 1,95,000 /- रुपये ।

नाम आरोपी : सुरेश पटेल उर्फ मुकेश उर्फ पान्तनु पिता गुहाराम पटेल, उम्र 32 वर्ष, सा. तोरवा, पटेल मोहल्ला, थाना तोरवा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
विशेष योगदान :- निरीक्षक सुनील तिर्की, उपनिरीक्षक बोधन सिंह ठाकुर, सउनि शत्रुहन प्रसाद लहरे, आर. 1124 आशीष सिंह, आर. 1216 महादेव कुजुर, आर. 1357 राकेश कुमार साहू, आर. 877 संजय कश्यप, आर. 1042 दीनबंधु कोरी, आर. 972 संतोष सिंह ठाकुर, आर. 1332 समारु लकड़ा (ACCU) से उपनिरीक्षक प्रसाद सिन्हा आर. अतुल सिंह, आर.संजीव जांगड़े, आर. निखिल जाधव ।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJuly 1, 2026एक्सप्रेस ट्रेन के AC कोच में चोरी, डेढ़ लाख के सामान के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, सवाल – कोच में घुसा कैसे शातिर चोर ?
बिलासपुरJuly 1, 2026सुपर स्पेशलिटी को निजीकरण करने की तैयारी, कांग्रेस ने किया जंग का ऐलान, कहा – जनहित का मुद्दा है बर्दास्त नहीं किया जाएगा
बिलासपुरJune 30, 2026अपहरण कर फिरौती माँगने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, दो पहले से है जेल में, पुलिस को देने के लिए मांगे थे 50 हजार
बिलासपुरJune 29, 2026‘सराफा महासम्मेलन 2026’ का ऐतिहासिक आयोजन, प्रदेश के सराफा व्यापारी हुए शामिल, उप-मुख्यमंत्री की उपस्थिति में गूंजी व्यापारियों की मांगें
