बिलासपुर। अपोलो में राहुल का इलाज शुरू हो गया है। आज उसका मेडिकल बुलेटिन जारी किया है जिसके अनुसार उसके शरीर मे कई जगह इंफेक्शन है, ऐसे में इंद्रप्रस्थ अपोलो के डॉक्टरों से सलाह ली जा रही है। इधर राहुल का हालचाल जानने के लिए कलेक्टर, कमिश्नर और आईजी भी अपोलो पहुंचे थे।

राहुल के बेहतरीन इलाज के लिए जिला प्रशासन जांजगीर-चाम्पा की टीम उन्हें लेकर देर रात बिलासपुर पहुंची। उन्हें यहां अत्याधुनिक एवं सर्व सुविधायुक्त अपोलो अस्पताल में भरती कर तत्काल जांच शुरू कर दी गई है। बड़े-बड़े डॉक्टर उनके शरीर के अंगों की सघन जांच कर रहे हैं। गौरतलब है कि राहुल को बोरवेल के गड्ढे से 105 घण्टे बाद बड़ी जद्दोजहद के बीच रेस्क्यू किया गया। लगभग सवा सौ किलोमीटर की दूरी तक ग्रीन कॉरिडोर का निर्माण कर उन्हें ग्राम पिहरीद ( मालखरौदा) से बिलासपुर लाकर इलाज शुरू किया गया है। अपोलो अस्पताल पहुंचने पर जिला प्रशासन बिलासपुर एवं जनप्रतिनिधियों ने चोटिल राहुल एवं परिजनों का स्वागत किया। इस अवसर पर संसदीय सचिव श्रीमती रश्मि देवी सिंह, एसएसपी श्रीमती पारुल माथुर, जिला पंचायत सीईओ श्री हरीश एस, एडिशनल एसपी, उमेश कश्यप सीएमएचओ डॉ प्रमोद महाजन,एसडीएम तुलाराम भारद्वाज आदि उपस्थित थे।

इस बीच अपोलो के सीनियर कंसल्टेंट डॉ सुनील कुमार ने राहुल का मेडिकल बुलेटिन जारी किया है।जिसके मुताबिक राहुल के शरीर मे कई जगह स्किन में इंफेक्शन है। इसके लिए इंद्रप्रस्थ अपोलो के डॉक्टरों से सलाह ली जा रही है। कई रिपोर्ट जांच भी सामने आ चुकी है लेकिन अभी कई रिपोर्ट आना बाकी है। डॉक्टरों का कहना है कि लगातार पानी मे रहने की वजह से राहुल के ब्लड में भी इंफेक्शन हुआ है। पानी मे काफी घण्टे रहने के कारण बैक्टीरियल इंफेक्शन। जिस हालात में राहुल रहा है उसके चलते संक्रमण हुआ है। अभी 7 दिनों तक राहुल का ख्याल रखा जाना जरूरी है। क्योकि कई बार इस तरह का संक्रमण जान के लिए खतरा बन जाता है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
रायगढ़September 29, 2026इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से 816 सिलेंडर गायब, रिकॉर्ड में दिखा रहा 18 सौ उपभोक्ता को ऑन लाइन डिलीवरी, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
दुर्गSeptember 29, 2026भिलाई स्टील प्लांट से 114 करोड़ का लोहा चोरी, CBI को सौंपी गई जांच की जिम्मेदारी, कई सफेदपोश होंगे बेनकाब
