बिलासपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपोलो अस्पताल का दौरा कर राहुल के स्वास्थ्य का जायजा लिया और परिजनों से मुलाक़ात की। भूपेश बघेल ने राहुल के जल्दी स्वस्थ होने की कामना की। राहुल के आगे की पढ़ाई लिखाई की व्यवस्था कराने का भी आश्वासन दिया। राहुल की माँ गीता ने भावुक स्वर में मुख्यमंत्री भूपेश के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आपके नेतृत्व में जिला प्रशासन से हर समय सहयोग मिलता रहा। रेस्क्यू टीम ने अपना काम बेहतर तरीके से किया जिसके कारण आज हमारा बेटा जीवित है।

भावुक माँ ने रोते हुए मुख्यमंत्री के पैर छूकर आभार प्रकट किया और कहा की आप भगवान हैं। मुख्यमंत्री को देखकर राहुल की माँ गीता के आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहा था। गीता ने मुख्यमंत्री से कहा आप हमारे लिये भगवान समान हैं । आपकी टीम ने पत्थरों को चीरकर मेरे बेटे की जान बचायी है। किसी ने ना भूख देखी ना प्यास और ना ही एक पल के लिए कोई सोया। जब तक राहुल बाहर नहीं आ गया सभी लोग ऐसे लगे रहे जैसे उनका बेटा फंसा हो । आप सब को, आपके बच्चों को हमारा परिवार जीवन भर दुआएं देगा। मुख्यमंत्री करीब 5 मिनट तक आईसीयू में रुके और मां की बातें ध्यान से सुनते रहे। पूरे समय गीता के आंसू नहीं रुके और हाथ जोड़े खड़ी रहीं । मुख्यमंत्री ने राहुल की मां के सर पर हाथ रखकर सांत्वना दी और कहा कि ये हमारा फर्ज था। हमारे लिए एक एक नागरिक की जान अनमोल है । बघेल ने राहुल से भी बात की और हालचाल जाना।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि वास्तव में पूरी रेस्क्यू टीम ने असाधारण काम किया है । लेकिन ये हमारा फर्ज था। श्रीबघेल ने कहा कि राहुल की पढ़ाई की व्यवस्था राज्य सरकार करेगी, आप लोगों को चिंता करने की जरूरत नहीं है। मुख्यमंत्री ने डॉक्टर्स को राहुल का बेहतर और समुचित इलाज करने के निर्देश भी दिये ।
Author Profile

Latest entries
रायगढ़September 29, 2026इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से 816 सिलेंडर गायब, रिकॉर्ड में दिखा रहा 18 सौ उपभोक्ता को ऑन लाइन डिलीवरी, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
दुर्गSeptember 29, 2026भिलाई स्टील प्लांट से 114 करोड़ का लोहा चोरी, CBI को सौंपी गई जांच की जिम्मेदारी, कई सफेदपोश होंगे बेनकाब
बिलासपुरSeptember 28, 2026गजब की ठगी है भाई, एक महिला ने युवक को झांसे में लेकर 83 लाख रुपए ठग लिए…, पढ़े मूर्खता की रोचक कहानी…
बिलासपुरSeptember 27, 2026मोबाईल चोरी किया, आधार रिसेटकर तीन लाख निकाल लिए, 4 शातिर चोर गिरफ्तार
