बिलासपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक सवाल के जवाब में दिलचस्प जवाब दिया है। जब उनसे पूछा गया कि एक राहुल तो बच गया दिल्ली वाले राहुल को कैसे बचाएंगे ? दिल्ली वाले राहुल तो असहाय नजर आ रहे है ? तब उन्होंने कहा कि ने ये राहुल डरपोक है और न वो राहुल डरपोक है। जैसे ये राहुल बचके आया है वैसे ही वो राहुल भी उभरके सामने आएगा। राहुल साहू की हिम्मत को आप काम आंक के मत देखिए, इतनी गहराई में पांच दिन अकेले रहना कोई आसान काम नहीं है। उसके आसपास सांप भी मंडरा रहा था, मेढक भी कूद रहा था। लेकिन उसने हिम्मत नहीं हारा। इसी तरह राहुल गांधी लगातार ED के सवालों का जवाब दे रहे है। मंगलवार को उनसे 11 घंटे पूछताछ हुई और बाहर निकले तो चेहरे में शिकन नहीं थी। वो किसी डरते नहीं है।
प्रेसवार्ता में जब श्री बघेल से पूछा गया कि विपक्ष का आरोप है कि मुख्यमंत्री दिल्ली में प्रदर्शन कर राजनीति कर रहे हैं। ईडी पर दबाव बना रहे है। जबकि पूछताछ एक सामान्य प्रक्रिया है। इसमें प्रदर्शन और गिरफ्तारी की बात नही है। मुख्यमंत्री रहने के दौरान नरेन्द्र मोदी से भी पूछताछ हुई थी। तब उन्होंने कहा कि गोधरा का मामला 302 का था। अपराध भी दर्ज हुआ था। लेकिन भाजपा बताए कि राहुल के खिलाफ कहां अपराध दर्ज हुआ है। मामले को ईडी ने एक बार खारिज भी किया है। कोर्ट ने क्लीन चिट दिया है। फिर से पूछताछ की जरूरत क्या है। ऐसा सिर्फ राहुल गांधी की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। लेकिन राहुल और कांग्रेस पार्टी झुकेगी नहीं। जब हम अंग्रेजो से नही झुके तो इनसे भी झुकने वाले नही है। गिरफ्तारी के सवाल पर बघेल ने कहा कि वहां धारा 144 लगा था। मैं अकेला खड़ा था। ना नियम तोड़ा ना कानून फिर भी गिरफ्तार किया गया। एआईसीसी कार्यालय को भी पुलिस ने छावनी बना दिया गया है। नेताओं को ही नहीं बल्कि पत्रकारों को भी परेशान किया जा रहा है। दरअसल केन्द्र सरकार बेरोजगरी से आर्थिक बदहाली से और देश की अव्यवस्था से ध्यान भटकाना चाहती है। यही कारण है कि ईडी का इस्तेमाम किया जा रहा है। उन्होने कहा कि 16 जून को रायपुर में उनके निवास में सभी कांग्रेस नेताओं को बुलाया गया है। बैठक के रणनीति तैयार होगी। इसके बाद सभी नेता राज्यपाल को ज्ञापन देंगे। 17 जून को छत्तीसगढ़ बन्द का आह्वान किया जाएगा। जब democrecy.in ने उनसे सवाल किया की NTPC की स्थापना होती है डस्ट और राखड हमारे हिस्से आता है, कोरबा का भी यही हाल है अब हसदेव अरण्य को उजाड़ा जा रहा है, आखिर छत्तीसगढ़ के हितों का नुकसान करके कब तक दूसरो को उपकृत किया जाएगा ? तो उन्होंने कहा कि हमारे पास पर्याप्त भूगर्भीय संसाधन है। देश को उसकी जरूरत है। कोयला से बिजली बनता है। बिजली की आज सबको जरूरत है। जब उनसे खा गया की आपने डगाल काटने पर भी प्रतिबंध लगा दिया है। तो उन्होंने कहा कि महाराजा साहब को लगता है कि पेड़ काटना उचित नहीं है तो नहीं कटेगा। बाबा साहब की अनुमति के बिना पेड़ नही काटा जाएगा। महाराजा साहब क्षेत्र के विधायक हैं। हम तो ज्यादा जानते नहीं, इसलिए वह जो बोलेंगे वही सच माना जाएगा।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 15, 2026गरिमामय माहौल में मनाया गया 80 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह, केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने किया ध्वजारोहण, 13 प्लाटूनों ने किया भव्य परेड प्रदर्शन
बिलासपुरAugust 14, 2026मॉर्निंग वॉक में निकले दंपत्ति, चोरों ने घर में बोला धावा, लाखों के गहने कर दिए पार, पुलिस ने किया गिरफ्तार
बिलासपुरAugust 13, 2026दुरंतो एक्सप्रेस में विदेशी सोने की तस्करी, दो गिरफ्तार, RPF ने जप्त किया 2 करोड़ का सोना
बिलासपुरAugust 12, 2026बिलासपुर जैसा बेलतरा को खूबसूरत बनाना चाहते है सुशांत ! सवाल – बिलासपुर खूबसूरत कहां है ?
