रायपुर। प्रदेश के स्वास्थ एवं वाणिज्य कर मंत्री टीएस के नाम पर ठगी करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी वाटसअप के DP में सिंहदेव का फोटो लगाकर अधिकारियों से उगाही कर रहा था। जैसे ही एक अधिकारी ने इसकी जानकारी मंत्री को दी उन्होंने तत्काल थाने में इसकी सूचना देकर जुर्म दर्ज करा दिया है।

स्वास्थ्य एवं वाणिज्यकर मंत्री टीएस सिंहदेव ने राजधानी के सिविल लाइन थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। शिकायत में कहा गया है कि इंटरनेट मीडिया के माध्यम से मंत्री के नाम एवं उनकी फोटो का दुरूपयोग करते हुए दो फर्जी मोबाइल नंबर से मैसेज के माध्यम से विभागीय अधिकारियों को भ्रामक संदेश भेजकर उनसे छल करने का प्रयास किया जा रहा है।व्हाट्सएप के DP में उनके नाम और फोटो लगाकर मोबाइल नंबर से विभागीय अधिकारियों से पैसे की मांग की जा रही है। शातिर ठगों ने 7976620188 एवं 8369687927 नंबर के वाटसअप के डीपी में टीएस सिंहदेव के फोटो का लगाकर विभागीय अधिकारियों को भ्रामक संदेश भेजकर अमेजन-पे (Amazon Pay) गिफ्ट कार्ड के माध्यम से पैसों की मांग कर रहे थे। वाणिज्यिक कर विभाग में पदस्थ वाणिज्यकर उपायुक्त हेमंत सिन्हा, तरुण किरण और राज्य कर अधिकारी नरेश हुर्रा ने पूरे मामले की जानकारी स्वास्थ्य मंत्री को दी। जिसके बाद थाना पहुँचकर लिखित शिकायत दी गई है। सिविल लाइन पुलिस के अनुसार कैबिनेट मंत्री टीएस सिंहदेव ने अज्ञात ठगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। शातिर अज्ञात ठगों ने मंत्री के नाम का दुरुपयोग कर विभागीय अधिकारियों से पैसों की मांग कर रहे थे। श्रीसिंहदेव की शिकायत पर धारा 417, 419, 420, 469 के तहत एफआईआर दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया गया है।
Author Profile

Latest entries
रायगढ़September 29, 2026इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से 816 सिलेंडर गायब, रिकॉर्ड में दिखा रहा 18 सौ उपभोक्ता को ऑन लाइन डिलीवरी, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
दुर्गSeptember 29, 2026भिलाई स्टील प्लांट से 114 करोड़ का लोहा चोरी, CBI को सौंपी गई जांच की जिम्मेदारी, कई सफेदपोश होंगे बेनकाब
बिलासपुरSeptember 28, 2026गजब की ठगी है भाई, एक महिला ने युवक को झांसे में लेकर 83 लाख रुपए ठग लिए…, पढ़े मूर्खता की रोचक कहानी…
बिलासपुरSeptember 27, 2026मोबाईल चोरी किया, आधार रिसेटकर तीन लाख निकाल लिए, 4 शातिर चोर गिरफ्तार
